India News (इंडिया न्यूज़), Karnataka Muslim Reservation, बेंगलुरु: कर्नाटक के चुनाव में मुस्लिम आरक्षण बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले बीजेपी सरकार ने 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण को लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय को देने का एलान किया था। मुस्लिमों को यह आरक्षण कांग्रेस-जेडीएस सरकार के समय दिया गया था। अभी फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
आज चुनावी रैलियों के दौरन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुस्लिम को असंवैधानिक बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। कर्नाटक के मांड्या में रैली करते हूए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के खिलाफ है।
#WATCH कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया। भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बेलगावी pic.twitter.com/M2gM8XcYDq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेलगावी में रैली करते हुए कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया। भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले। गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार मुस्लिम आरक्षण पर निशान साधाते रहे है। वह अपनी सभाओं में मुस्लिम आरक्षण को संविधान के खिलाफ बताते रहे है।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.