होम / Karnataka: राहुल पर फर्जी केस डालकर उन्हें संसद से निकाल दिया गया, देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी -प्रियंका गांधी

Karnataka: राहुल पर फर्जी केस डालकर उन्हें संसद से निकाल दिया गया, देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी -प्रियंका गांधी

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : April 26, 2023, 3:01 pm IST

Karnataka assembly elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं ऐसे में तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इतना ही नहीं पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल भी शुरू हो चुका है। कुल मिलाकर पार्टी और पार्टी के नेता कर्नाटक की जनता को लुभाने की पूरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक के श्रृंगेरी में वहां की जनता को संबोधीत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कई आरोप लगाए।

इंदिरा गांधी के सबसे मुश्किल वक्त में जनता ने नहीं छोड़ी था हाथ 

बता दें श्रृंगेरी की जनता को गांधी परीवार की लाडली प्रियंका गांघी ने कहा कि जब इंदिरा गांधी का सबसे मुश्किल संघर्ष का समय था तो यहां की जनता उनके साथ खड़ी रही। उनके खिलाफ भी एक केस लगाया गया और उनको भी संसद से निकाला गया, आप उन्हें संसद में वापस लाए। आज उनके पोते राहुल गांधी पर उसी तरह से फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है और राहुल गांधी को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी..हम सच्चाई का संघर्ष कर रहे हैं।

29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम का किया था ऐलान

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कर्नाटक में 10 मई को एक चरण में मतदान होगा और 13 मई को इसके नतीजे घोषित किये जायेंगे। कर्नाटक विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो जायेगा।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के मांड्या से कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

 

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT