Hindi News / Top News / Bjp Parliamentary Party Meeting In Parliament Buliding

बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली ( BJP parliamentary party meeting in parliament buliding): भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसदीय दल की बैठक आज संसद में होने वाली है। संसद में बीजेपी की साप्ताहिक बैठक हर मंगलवार को होती है जब सदन चल रहा होता है। इस बैठक में हाल ही में पारित केंद्रीय बजट 2023-24 सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

दिल्ली ( BJP parliamentary party meeting in parliament buliding): भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसदीय दल की बैठक आज संसद में होने वाली है। संसद में बीजेपी की साप्ताहिक बैठक हर मंगलवार को होती है जब सदन चल रहा होता है। इस बैठक में हाल ही में पारित केंद्रीय बजट 2023-24 सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होने वाले है। प्रधानमंत्री के पार्टी की बैठक को संबोधित करने की भी उम्मीद है जहां वह बीजेपी सांसदों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। संसद का बजट सत्र इस साल 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 2023-24 का बजट पेश किया।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

BJP parliamentary party meeting to be held today

कोई काम नहीं हुआ

बजट पेश होने के बाद से अडानी मुद्दे पर जारी गतिरोध के कारण संसद में कोई कामकाज नहीं हुआ है। विपक्ष ने मांग की है कि सरकार को अडानी स्टॉक मुद्दे के बारे में संसद में जवाब देना चाहिए, जिसके बाद दोनों सदनों में व्यवधान देखा गया है। अडानी समूह के खिलाफ स्टॉक हेरफेर के आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की विपक्षी पार्टियां मांग कर रही हैं। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा भाग 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

Tags:

BJPBudget SessionParliamentPM Modi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue