होम / Britain Woman Killed Parrot: नशे की हालत में 2 महिलाओं ने तोते का हल किया बेहाल, मौके पर हुई मौत

Britain Woman Killed Parrot: नशे की हालत में 2 महिलाओं ने तोते का हल किया बेहाल, मौके पर हुई मौत

Deepika Gupta • LAST UPDATED : August 30, 2023, 11:33 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Britain Women Killed Parrot : ब्रिटेन से एक अजीब गरीब खबर सामने आ रही है। दरअसल ब्रिटेन में नशे की हालत में दो महिलाओं ने तोते का कत्ल कर दिया है। इसके बाद तोते की हत्या करने के आरोप में उन दोनों महिलाओं को ढाई साल की सजा सुनाई गई है। वहीं दोनों महिलाओं की यह सजा जेल में दी गई है। बता दें ब्रिटेन के कार्लिस्ले में दो महिलाओं जिनका नाम निकोला ब्रैडली और ट्रेसी डिक्सन था, उन्होंने शराब के नशे में तोते को बेरहमी से मार डाला। नशे की हालत के बाद दोनों को होश आया तो बेहद, अफसोस बना रही थी।

जज ने सुनाई यह सजा

अब ब्रिटेन के कोर्ट में दोनों महिलाओं को कड़ी सजा देने का फैसला हुआ है। बता दें, कार्लिस्ले क्राउन कोर्ट के जज ने उनकी क्रूरता को समझ से परे बताया और दोनों को ढाई साल की जेल की सजा दी गई है।

तोते को कुत्ते को खिलाने की कोशिश

नशे की हालत में दोनों महिलाओं ने तोते की कत्ल करने के बाद, तोते को टम्बल ड्रायर में डालने से पहले कुत्ते को खिलाने की कोशिश की थी। फिर कोर्ट ने महिलाओं को अनिश्चित काल तक जानवर रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब दोनों महिलाएं कभी भी जानवरों को नहीं रख सकती हैं।

ये भी पढ़े- Russia Vs Ukraine War : रूसी एयरपोर्ट पर यूक्रेन ने किया ड्रोन से हमला, 4 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन तबाह

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT