India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार आज 22 दिसंबर (शुक्रवार) को होगा।जिसमें नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 11.45 बजे होगा। वहां के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया को बताया कि एक पद खाली रहेगा। जान लेते हैं जो विधायक शपथ लेंगे वो कौन- कौन से हैं।
(Chhattisgarh Cabinet Expansion)
साय ने कहा कि विभागों का बंटवारा भी जल्द कर दिया जायेगा। खबरों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। विष्णु कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 नए मंत्रियों में से 3 पहली बार विधायक बने हैं- ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा। इसके साथ ही कैबिनेट में पहली बार चुने गए विधायकों की संख्या पांच हो गई है।
(Chhattisgarh Cabinet Expansion)
दोनों डिप्टी सीएम – विजय शर्मा और अरुण साव भी पहली बार विधायक बने हैं। विष्णुदेव मंत्रिमंडल में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। इस संभाग से मुख्यमंत्री खुद चुनाव जीते थे। मंत्री बनाए जा रहे राम विचार नेताम, श्याम बिहार जयसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े भी सरगुजा संभाग से हैं।
दो मंत्री लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी बिलासपुर संभाग से हैं। दो मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और टंक राम वर्मा रायपुर संभाग से हैं। वहीं दुर्ग और बस्तर संभाग से एक-एक मंत्री हैं। हाल ही में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड जीत दर्ज की। भाजपा ने 54 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल 35 सीटें हासिल करने में सफल रही। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने केवल एक सीट जीती।
Also Read:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.