संबंधित खबरें
Himachal BPL Rules: सरकार ने बदली 'गरीबी' की परिभाषा, जानें अब कौन कहलाएगा गरीब? BPL के नए नियम जारी
नए साल पर घूमने जानें से पहले पढ़े UP-NCR की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये हैं रूटों का प्लान
Maha Kumbh 2025: कुंभ की तैयारियों को देख अखिलेश ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- कमियों की तरफ खींचते रहेंगे ध्यान
kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम
Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत
Ajmer Bulldozer Action: दरगाह के पास चला निगम का पीला पंजा, अवैध अतिक्रमण साफ, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप
India News (इंडिया न्यूज), Congo Attack: अफ्रीकी देश कांगो के एक गांव पर एक बार फिर हमला का मामला सामने आया है। मिलिशिया समूह के लड़ाकों द्वारा किए गए हमले में 14 लोगों की जान चली गई। इस हमले की जानकारी को कांगो सेना ने पुष्टि की है।
बता दें कि हाल ही में अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में भी उग्रवदियों ने सेना पर हमला किया था। नाइजीरियाई सेना ने बताया कि, हमले में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमे 36 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने कहा कि, सशस्त्र गिरोहों ने हमारे सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया है। गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों सहित 22 सैनिकों की मौत हो गई थी। जबकि, सात सैनिक घायल हो गए थे।
आगे वह कहते हैं कि मृतकों और घायलों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया था लेकिन वह भी क्रैश हो गया था, जिससे 14 अन्य जवानों की भी मौत हो गई थी।
नाइजीरियाई सेना पर हमले से कुछ ही दिनों पहले, पड़ोसी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट किया था। नाइजर सेना ने दावा किया था कि, उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है। यूएन-अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें धमकी भी दी थी। विदेशी मीडिया के अनुसार, नाइजर के राष्ट्रीय चैनल पर सैनिकों ने तख्तापलट का एलान किया था। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए थे। कर्नल ने टीवी पर लाइव आकर कहा कि देश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर रहे हैं। नाइजर के बॉर्डर सील हैं। अब न तो कोई देश से बाहर जा सकता है और न ही बाहर से देश में प्रवेश कर सकता है। पूरे देश में कर्फ्यू है। सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.