होम / Congress: कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी का किया ऐलान, G-23 गुट के नेताओं में शशि थरूर को मिली जगह

Congress: कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी का किया ऐलान, G-23 गुट के नेताओं में शशि थरूर को मिली जगह

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 20, 2023, 5:37 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Congress: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अलगे साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने वर्किंग कमेटी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में कांग्रेस के 39 सदस्यों को जगह दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कमेटी में कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी जगह दी गई है। इसके अलावा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल है।

नाराज नेताओं को भी दी जगह

वहीं, इस वर्किंग कमेटी में कुछ नाराज नेताओं के भी जगह दी गई है। जिसमें आनंद शर्मा और शशि थरूर समेत G-23 के कई नेता शामिल है। गौरतलब है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था। कांग्रेस में फैसले लेने वाली ये सबसे बड़ी कमेटी बनी हैं।

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में ये नेता हैं मौजूद

1.  मल्लिकार्जुन खड़गे, 2.  सोनिया गांधी, 3. डॉ. मनमोहन सिंह, 4.  राहुल गांधी, 5.  अधीर रंजन चौधरी, 6. ए के एंटनी, 7. अंबिका सोनी, 8. मीरा कुमार, 9.  दिग्विजय सिंह, 10. तिरु पी. चिदम्बरम, 11. तारिक अनवर, 12.  ललथनहावाला, 13.  मुकुल वासनिक 14  आनंद शर्मा 15.  अशोकराव चव्हाण 16. अजय माकन 17. श्री चरणजीत सिंह चन्नी 18.  प्रियंका गांधी वाद्रा 19. कुमारी शैलजा 20,  गायखंगम 21.  एन रघुवीरा रेड्डी 22,  शशि थरूर 23.  ताम्रध्वज साहू 24. अभिषेक मनु सिंघवी 25.  सलमान कुर्शीद 26.  जयराम रमेश 27.  जीतेन्द्र सिंह 28  रणदीप सिंह सुरजेवाला 29. सचिन पायलट 30. दीपक बाबरिया 31. जगदीश ठाकोर 32. जी.ए. मीर 33. अविनाश पांडे 34.  दीपा दास मुंशी 35. महेंद्रजीत सिंह मालवीय 36. गौरव गोगोई 37. सैयद नसीर हुसैन 38.कमलेश्वर पटेल 39. के सी वेणुगोपाल

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT