होम / Covid-19 cases in India: भारत में कोविड मामलों में तेजी से बढ़ोतरी, 24 घंटे में 11,692 नए मामले दर्ज

Covid-19 cases in India: भारत में कोविड मामलों में तेजी से बढ़ोतरी, 24 घंटे में 11,692 नए मामले दर्ज

Gargi Santosh • LAST UPDATED : April 21, 2023, 11:55 am IST

India News (इंडिया न्यूज़) Covid-19 cases in India, दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में  लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वायरस एक बार फिर लोगों के अंदर अपना डर पैदा कर रहा है। हालत ये हो गए है कि एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हो रहे हैं। गुरुवार को हुए कोरोना टेस्ट में 11,692 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं।

एक्टिव मामलों की संख्या 66 हजार के ऊपर

केंंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 11,692 नए मामलों से  देश में एक्टिव मामलों की संख्या 66 हजार को पार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि देश में शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंच गए हैं।

क्यों बढ़ रहे मामले?

दरअसल, इस बार ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट XBB1.16 कोरोना के बढ़ते मामलों का कारण बताया जा रहा है। राज्यों में बढ़ते मामलों के पीछे इसी सब वेरिएंट का हाथ बताया जा रहा है। यही वजह है कि अब सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रही है।

क्या है कोरोना का सब वेरिएंट?

बता दें XBB 1.16 सब वेरिएंट हाई इफेक्टिव रेट के साथ एक हाई ट्रांसमिसिबल वेरिएंट है। सब वेरिएंट में अमीनो एसिड और न्यूक्लियोटाइड स्पेस पर म्यूटेशन होता है। यह म्यूटेशन इब्रिड इम्युनिटी से बचने की क्षमता देता है।

जानें इसके लक्षण

XBB.1.16 के लक्षण की बात करें तो इसमें आपको दो दिनों तक तेज बुखार रहना, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, तेज सिरदर्द, ठंड लगना, पेट में दिक्कत होगी। ये सभी लक्षण इतने आम हैं कि आपको महसूस भी नहीं होगा कि आप इस वेरिएंट से पीड़ित हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
ADVERTISEMENT