होम / राजनाथ सिंह पहुंचे निकोबार द्वीप, सैनिकों के साथ की बातचीत

राजनाथ सिंह पहुंचे निकोबार द्वीप, सैनिकों के साथ की बातचीत

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 6, 2023, 2:17 pm IST

इंडिया न्यूज़ (पोर्ट ब्लेयर, Defence minister rajnath singh in Andaman nicobar islands): देश के वीर सपूतों को साहस देने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निकोबार द्वीप पहुंचे और सैनिकों के साथ बातचीत की। इससे पहले गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में देश की एकमात्र एकीकृत सैन्य कमान की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोर्ट ब्लेयर में कमान के मुख्यालय की यात्रा के दौरान द्वीप समूह के सामरिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को देखा और उसके विकास कार्यों का भी जायजा लिया था। सरकार देश के विकास के साथ ही सेनाओं के हथियारों के विकास पर भी ध्यान दे रही है। सशस्त्र बल को आधुनिक हथियारों से तैयार किया जा रहा है।

सशस्त्र बलों का समर्पण देश का सुनहरा भविष्य

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि देश के सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों का साहस और समर्पण अतुलनीय है। सशस्त्र बलों का यही साहस और समर्पण देश के लिए एक सुनहरा भविष्य तय करेगा।

उन्होंने सैनिकों को आश्वस्त किया कि जिस तरह वे देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, उसी तरह सरकार भी उनके कल्याण के लिए हमेशा तैयार है और उनकी जरुरतों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारी सशस्त्र सेना बहुत जल्द ही दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक होगी। यह हमारा दृष्टिकोण और साथ ही हमारा मिशन है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT