होम / Delhi News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस विश्रोई -गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस विश्रोई -गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Mudit Goswami • LAST UPDATED : December 8, 2023, 10:58 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Delhi News: दिल्ली पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, ये शूटर 3 दिसंबर 2023 को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं और ये हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं।

पूर्व विधायक के अवास में की थी फायरिंग

पुलिस की जांच में पाया गया है  कि दोनों शूटर्स पंजाब के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर फायरिंग में शामिल थे और इन्होंने गोल्डी बराड़ के कहने पर इस काम को अंजाम दिया गया था। गोल्डी ने पूर्व MLA को वॉइस नोट भेजते हुए धमकी दी थी। इसके अलावा गोल्डी के कहने पर उसके गुर्गों ने पंजाब में पूर्व विधायक के शराब के ठेके भी जलाए गए थे।

ये भी पढ़ें-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT