Hindi News / Top News / Dimple Yadav Take Oath As Loksabha Mp

डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Dimple yadav take oath as Loksabha MP):समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली, उन्होंने 8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय उपचुनाव जीता था। संसद सदस्य के रूप में यह डिंपल यादव का दूसरा कार्यकाल है। निचले सदन में वह मई […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Dimple yadav take oath as Loksabha MP):समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली, उन्होंने 8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय उपचुनाव जीता था।

संसद सदस्य के रूप में यह डिंपल यादव का दूसरा कार्यकाल है। निचले सदन में वह मई 2012-2019 से कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

शपथ लेती डिंपल यादव.

मैनपुरी संसदीय सीट अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और डिंपल यादव के ससुर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी। उपचुनाव 5 दिसंबर को हुआ था और 56 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।

डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को करीव तीन लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त उम्मीदवार के रूप में डिंपल यादव भाजपा के सुब्रत पाठक से 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गई थी।

Tags:

="Dimple yadavMulayam SinghoathSamajwadi Party

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue