इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Dimple yadav take oath as Loksabha MP):समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली, उन्होंने 8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय उपचुनाव जीता था।
संसद सदस्य के रूप में यह डिंपल यादव का दूसरा कार्यकाल है। निचले सदन में वह मई 2012-2019 से कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं।
Samajwadi Party's Dimple Yadav takes oath as Lok Sabha MP after getting elected from Mainpuri parliamentary seat pic.twitter.com/09FUk5EkXB
— ANI (@ANI) December 12, 2022
मैनपुरी संसदीय सीट अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और डिंपल यादव के ससुर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी। उपचुनाव 5 दिसंबर को हुआ था और 56 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।
डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को करीव तीन लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त उम्मीदवार के रूप में डिंपल यादव भाजपा के सुब्रत पाठक से 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गई थी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.