होम / नशे में धुत 62 वर्षीय बुजुर्ग ने इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, सह-यात्री संग भी की मारपीट

नशे में धुत 62 वर्षीय बुजुर्ग ने इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, सह-यात्री संग भी की मारपीट

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 1, 2023, 5:27 pm IST

इंडिया न्यज़: (Drunk Swedish Flyer Molest Indigo Air Hostess) बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से एक खबर सामने आई है। बताया गया इस फ्लाइट में 62 साल के स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में 24 साल की केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की है। इसके साथ ही उसने एक सह-यात्री के साथ मारपीट की और फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। व्यक्ति की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी घटना 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई।

सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से की छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार इस घटना के बारे में बताया गया कि वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करते वक्त एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे बताया कि बोर्ड पर कुछ भी वेजिटेरियन भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हो गया और जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया।

महिला ने मुंबई पुलिस को बताया कि जब एयर होस्टेस ने इसका विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट से उठ खड़ा हुआ और सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से छेड़छाड़ करने लगा।

2017 से 2023 के बीच छेड़छाड़ की ये पांचवीं घटना

आरोपी को 30 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई। ये पिछले तीन महीनों में भारत में आठवीं अनियंत्रित यात्री की गिरफ्तारी थी और 2017 और 2023 के बीच दर्ज की गई छेड़छाड़ की पांचवीं घटना सामने आई थी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT