होम / Gaganyaan Mission: ISRO ने रचा नया कीर्तिमान, सफल रही गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट 

Gaganyaan Mission: ISRO ने रचा नया कीर्तिमान, सफल रही गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट 

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 21, 2023, 10:49 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Gaganyaan Mission: कई बाधाएं आने के बाद भी हार ना मानते हुए इसरो ने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। शनिवार सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। बता दें कि इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) भी कहा जा रहा है।

होल्ड करना पड़ा था मिशन

इससे पहले इसरो के गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को होल्ड पर रखा गया था। तब इसरो प्रमुख ने लॉन्चिंग टलने पर कहा था कि ‘हम यह पता लगा रहे कि क्या गड़बड़ी हुई। आगे उन्होंने कहा, ‘टेस्ट व्हीकल पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन इंजन समय पर चालू नहीं हो पाए। इसरो खामियों का विश्लेषण करेगा और जल्द ही इसे दुरुस्त किया जाएगा।’ लिफ्ट बंद करने का समय स्थगित कर दिया गया। लेकिन फिर से इसे शुरु किया गया।

 

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस पर  कहा कि’ मुझे इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1 Mission सफल रही है. इस मिशन का मकसद क्रू एस्केप सिस्टम की जांच करना था।’

गगनयान मिशन का लक्ष्य

आपको बता दें कि गगनयान मिशन का उद्देश्य 2025 में 3 दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना है। साथ ही उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है।

इसरो की ओर से शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई कि, ”21 अक्टूबर को सुबह 8  बजे टीवी-डी1- परीक्षण उड़ान को प्रक्षेपित करने के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू हो गई है।”

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT