होम / Gold, Silver and Fuel Rate Today: सोना हुआ मंहगा, चांदी की चमक हुई फीकी, ईंधन का भाव स्थिर, जानिए आज के दाम

Gold, Silver and Fuel Rate Today: सोना हुआ मंहगा, चांदी की चमक हुई फीकी, ईंधन का भाव स्थिर, जानिए आज के दाम

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : March 16, 2023, 6:17 pm IST

नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold became costlier and silver became cheaper in the bullion market ): कल गिरावट के बाद आज एक बार फिर से सोने के भाव में तेजी देखी गई। राजधानी दिल्ली में आज सोना मंहगा हुआ तो वहीं चांदी आज सस्ती हुई है। साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। विदेशी बाजार में सोना तेजी के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
  • दिल्ली में आज चांदी का भाव
  • दिल्ली में ईंधन के दाम

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशों में कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच गुरुवार 16 मार्च को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 380 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज कि गई है। 10 ग्राम (एक तोला) सोना 380 रुपए बढ़कर 57,450 पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना  57,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव

राजधानी में आज चांदी की चमक फीकी हुई है। चांदी के भाव में आज 90 रुपए की गिरावट आई है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 90 रुपए गिरकर 66,535 रुपए पर आ गया।

दिल्ली में ईंधन के दाम

राजधानी दिल्ली में 1 मार्च 2023 के बाद से रसोई गैस के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है। कंपनियों ने 8 महीनों के बाद गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया था। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। नए रेट के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1,103 रुपए और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 2,119 रुपए का मिल रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के  दामों में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। राजधानी में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है।

ये भी पढ़ें :- Share Market Today: आज शेयर बाजार में मामूली उछाल, सेंसेक्स 78 अंक और निफ्टी 13 अंक बढ़कर हुआ बंद

 

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MI VS KKR : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 170 रन का लक्ष्य-Indianews
Chandan Roy Interview: Panchayat 3 के चंदन रॉय ने इंडिया न्यूज में की शिरकत, अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के किए खुलासे -Indianews
Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला सही या गलत, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews
अमित शाह डीपफेक मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है यह शख्स
Mango Rabri: आम से बनाएं जायकेदार डेजर्ट मैंगो रबड़ी, जानें टेस्टी और हेल्थी रेसिपी -Indianews
Arvind Kejriwal: क्या लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews
भारत को मिली खुशखबरी, ईरान ने इजराइली जहाज से बंधक बनाए सभी नागरिकों को छोड़ा
ADVERTISEMENT