India News ( इंडिया न्यूज़), Hafiz Saeed: मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद बीते मंगलवार (26 सितंबर) से लापता है। मिली जानकारी के मुताबिक हाफिज सईद के बेटे का पेशावर में आए बदमाशों ने कार में बिठा कर अपहरण किया है। हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पाकिस्तानी पत्रकारों का यह भी कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी अबतक उसका पता नहीं लगा पाई है।
बता दें कि हाफिज सईद को दुनिया के कई देशों में टेरेरिस्ट घोषित किया गया है। हाफिज सईद 2019 में टेरर फंडिंग के मामलों में पकड़ा गया था। जिसके बाद से उसे पाकिस्तान के जेल में कैद रखा गया है। इतना ही नहीं हाफिज सईद पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सह-संस्थापक भी है।
Hafiz Saeed
इस संगठन को भारत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और रूस द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। वहीं अमेरिका ने हाफिज सईद को लेकर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है। एलईटी संगठन द्वारा हीं साल 2008 में मुबंई हमले को अंजाम दिया गया था। जिसमें 166 लोगों के साथ 6 अमेरिकी मूल के लोगों की भी जान गई थी।
हाफिज सईद के उपर यह कोई पहला मुसीबत नहीं है। साल 2021 के जून महीने में मास्टरमाइंड के लौहार स्थित घर पर बम विस्फोट भी किया गया था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 20 से अधीक लोग घायल हो गए थें। इस घटना के आरोप में मार्च 2023 में तीन लोगों को अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
Also Read:
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.