होम / Children's Day 2023 : क्यों मनाया जाता बाल दिवस, जानें क्या है इतिहास

Children's Day 2023 : क्यों मनाया जाता बाल दिवस, जानें क्या है इतिहास

Anubhawmani Tripathi • LAST UPDATED : November 14, 2023, 1:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Children’s Day 2023 : हर साल भारत में 14 नवंबर को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक खास कारण से इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। पंडित नेहरू बच्चों को बहुत मानते थे। बच्चे भी पडित जी को बहुत मानते थे। इसलिए 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्कूलों में बच्चे बाल दिवस को लेकर काफी खुस रहते है। इस अवसर पर जगह – जगह पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। कार्यक्रम के बाद लोग बच्चो को मिठाई देते है। साथ ही कुछ उपहार भी देते है।

Happy Child Day 2023: Why is Children's Day celebrated, know what is the history

वहीं, इस दिन हर वयस्क को अपना बचपना याद आ जाता है। जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बोला करते थे। जिसके बाद इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता बाल दिवस ?

भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चो से लगाव की वजह से बच्चे भी उन्हें चाचा कह कर पुकारते थे। पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और सम्मान के कारण उनकी मृत्यु के बाद इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कब पारित हुआ प्रस्ताव

27 मई 1964 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया। उसी वर्ष उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। पंडित नेहरू को सम्मान देने के लिए संसद में सर्वसम्मति से बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई और तब से यह दिन इसी दिन मनाया जाता है।

Happy Child Day 2023: Why is Children's Day celebrated, know what is the history
Happy Child Day 2023

क्या है मुख्य उद्देश्य

पंडित नेहरू के अनुसार बच्चे हमारे समाज का आधार हैं। इसलिए इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक करना, उनकी देखभाल करना और उन्हें अच्छी शिक्षा देना है। इस दिन को बच्चे के लिए खास बनाने के लिए स्कूलों में विभिन्न तरह के आयोजन किया जाता है।

Also Read – Delhi AQI Today : जहरीली हो गई दिल्ली-NCR की हवा, जानें क्या है आज का एक्यूआई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT