Hindi News / Top News / Haryana Bjp Leader Sonali Phogat Passes Away

हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का 42 वर्ष की उम्र में निधन

इंडिया न्यूज, यमुनानगर, (Sonali Phogat): हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का आज सुबह निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थीं। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की पुष्टि की है। हिसार के बीजेपी जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने भी बताया है कि सोनाली का निधन हो गया है। सोनाली फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, यमुनानगर, (Sonali Phogat): हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का आज सुबह निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थीं। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की पुष्टि की है। हिसार के बीजेपी जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने भी बताया है कि सोनाली का निधन हो गया है। सोनाली फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द की रहने वाली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोनाली को हार्ट अटैक आया है और गोवा में उनका निधन हुआ है। सोनाली के निधन की खबर सुनते है उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है।

टिक-टॉक स्टार व बिग बॉस में जाने के बाद हुईं पॉपुलर

वतन ढाका ने बताया कि सोनाली अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं। उन्हें कल देर रात हार्ट अटैक आया। भाई के अनुसार आज सुबह करीब साढ़ नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि सोलानी फोगाट की लोकपिय्रता टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनने के बाद बढ़ी थी। वह बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनी थीं। सोनाली की एक बेटी है। पति संजय फोगाट की 2016 में मौत हो चुकी है। वह भी फार्म हाउस में मृत मिले थे।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का 42 वर्ष की उम्र में निधन

2019 में आदमपुर से लड़ा था लोकसभा चुनाव

सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह इस चुनाव में हार गई थीं। बता दें कि कुलदीप और सोनाली आपस में राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में इन दोनों नेताओं की सोनाली के घर पर मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच गिले-शिकवे दूर हुए थे। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंती के अवसर पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें : पैगंबर मोहम्मद पर अब इस बीजेपी विधायक ने की ववादित टिप्पणी, सड़कों पर लोग

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue