Hindi News / Top News / Horoscope 3 March 2023 Today People From Aries To Pisces Will Get Money Know How The Day Will Be

Horoscope 3 March 2023: आज मेष से लेकर मीन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा दिन

Horoscope 3 March 2023: ज्योतिष अनुसार 3 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। जिससे सभी राशियों को सुख-समृद्धि के अवसर प्राप्त होते दिखाई दें रहे हैं। चलिए इसी उसमें जानते हैं आज के राशिफल के बारे में। मेष राशि आज आपको किसी पुरानी जमीन से धन […]

BY: Gargi Santosh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Horoscope 3 March 2023: ज्योतिष अनुसार 3 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। जिससे सभी राशियों को सुख-समृद्धि के अवसर प्राप्त होते दिखाई दें रहे हैं। चलिए इसी उसमें जानते हैं आज के राशिफल के बारे में।

मेष राशि

आज आपको किसी पुरानी जमीन से धन लाभ होने के आसार हैं। .अगर आप किसी बिजनेस ट्रिप के लिए बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आप काम में सफलता पाएंगे।  आपकी मेहनत और लग्न देख आज आपका प्रमोशन हो सकता है।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

Horoscope 3 March 2023

वृषभ राशि 

इस राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आप अपने मेहनत के दम पर धन लाभ के नये रास्ते खोलेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आप नई योजनाएं बनाए। आज आप पर घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज दिन खुशहाल रहेगा। आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपके रुके कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज आप माता-पिता की जिम्मेदारियों को कम करने का प्रयास करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि

आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। आज आपके स्वास्थय में फूर्ती बनी रहेगी। आज अपने माइंड को फ्रेश रखें, सबसे मिलजुल कर रहे ।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज दिन शानदार रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। किसी भी कार्य को करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही ऑफिस में भी सहयोगियों का साथ मिलेगा। आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको काम में सफलता मिलेगी साथ ही कारोबारियों से किसी जरूरी काम को लेकर मुलाकात भी करनी पड़ेगी। धन के मामले में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

धनु राशि

आज आपको घर की कुछ नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा वहीं स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

मकर राशि

इस राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जाएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज बड़ा धन लाभ होने का आसार हैं। शत्रु पक्ष आज आप दूरी बनाकर रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोंच में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। आज आप भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। अगर आज आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपके सफलता हाथ लगेगी। इसके लिए आप बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ताजगी लेकर आया है। आज आप विशेष रूप से पूजा-पाठ करेंगे। इस दौरान आप परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। बच्चों के लिए आज दिन काफी बढ़िया है, शाम को बड़ों के साथ पार्क जाएंगे।

तुला राशि

इस राशि के आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्य़ क्षेत्र जातकों का आज सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपके करियर में अचानक बदलाव आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आर्थिक क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी साथ ही बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: राजधानी के सुल्तानपुरी रोड़ के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, बचाव एवं राहत कार्य जारी

Tags:

Daily HoroscopehoroscopeHoroscope 2023

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue