होम / India News Manch 2023 Highlights: इंडिया न्यूज के मंच पर इन दिग्गज नेताओं का हुआ आगमन, जानें किसने क्या कहा.. 

India News Manch 2023 Highlights: इंडिया न्यूज के मंच पर इन दिग्गज नेताओं का हुआ आगमन, जानें किसने क्या कहा.. 

Reepu kumari • LAST UPDATED : December 13, 2023, 9:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है।  ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसकी शुरुआत आज से यानि 13 दिसंबर से हो गई है। जो कि 15 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। मंच 2023 में देश के कई दिग्गज राजनेताओं अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और  लेखक-लेखिका और मनोरंजन जगत के कई नामी चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। पल-पल की अपडेट के लिए यहां हमसे जुड़े रहें…


07:35 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: लोकसभा सीट का मामला

लोकसभा चुनाव के सिट को लेकर किए किए सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, ये सीट का मामला नहीं है। अगले लोकसभा में पीएम मोदी को हराने का झगड़ा है। इसके साथ ही जब ओम प्रकाश राजभर से उनके लोकसभी सीट के बारे में पूछा गया तो, उन्होने कहा कि, बिहार और यूपी दोनों जगहों से चुनाव लड़ेगे। इसके साथ ही उन्होने बिहार में अपनी मजबूत सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि, छपरा, सिवान, गोपालगंज, बेतिया, आरा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, कटिहार, मध्य पूरा इत्यादी इन जगहों पर एक महिने में कम से कम आठ सभा कर रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे बिहार में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे।


07:28 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: एनडीए के साथ मिलकर लड़ेगे चुनाव

इसके साथ ही बता दें कि, ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में चुनाव को लेकर बातें साफ करते को साफ करते हुए आगे कहा कि,वे बिहार में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे।

 


07:20 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: कहा-कहा से चुनाव लड़ेगे राजभर?

इसके साथ ही जब ओम प्रकाश राजभर से उनके लोकसभी सीट के बारे में पूछा गया तो, उन्होने कहा कि, बिहार और यूपी दोनों जगहों से चुनाव लड़ेगे। इसके साथ ही उन्होने बिहार में अपनी मजबूत सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि, छपरा, सिवान, गोपालगंज, बेतिया, आरा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, कटिहार, मध्य पूरा इत्यादी इन जगहों पर एक महिने में कम से कम आठ सभा कर रहे है।

 


07:12 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: पीएम मोदी को हराने का झगड़ा

लोकसभा चुनाव के सिट को लेकर किए किए सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, ये सीट का मामला नहीं है। अगले लोकसभा में पीएम मोदी को हराने का झगड़ा है।


07:05 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा पर बोली हेमा मालिनी

इसके साथ ही जब हेमा मालिनी से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि, ये बहुत खुशी की बात है जब हम राम लला की मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ये हमारे लिए गर्व की बात है।

 


06:55 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: बदल गया उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज के मंच पर अब अभिनेत्री और लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का आगमन हुआ जिसके साथ ही उन्होने देश में राम मंदिर और मथूर को लेकर बातें कही। जानकारी के लिए बता दें कि, हेमा मालिनी ने कहा कि, सीएम योगी ने पूरे यूपी को बदल कर रख दिया है। अब यूपी पहले जैसा नहीं है।


06:38 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: विपक्ष में कौन सी पार्टी राज्य से बाहर 

इसके साथ ही प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी के अलावा विपक्ष में ऐसी कौन सी पार्टी है जो अपने राज्य से बाहर है। ममता बनर्जी बंगाल की नेता है, स्टालिन हमारे अच्छे मित्र है लेकिन वो तमिलनाडू के नेता है। इसी कारण आपकी ये सारी बातें गौर करनी पड़ेगी।


06:34 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: कांग्रेस परिवार की पार्टी

जब प्रफुल्ल पटेल से सवाल किया गया कि, क्या पीएम मोदी के टक्कर में विपक्ष का कोई नेता है तो पटेल ने कहा कि, आपको भी पता है कि, कांग्रेस परिवार की पार्टी है। सब जानते है कि,पार्टी कौन चला रहा है। यहां बैठे बच्चें भी जानते है कि, पार्टी को दिशा निर्देश कौन दे रहा है।


06:28 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: दिशा से भटक गई है कांग्रेस

वहीं आगे कहते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, मै ये कहते हुए माफी मांगता हूं कि, कांग्रेस अब अपने दिशा से भटक चुकी है। आप बताएं कि, लोग अब इंडिया गठबंधन को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे है। जिसका कारण साफ है कि, आप इन दिनों के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन देख ले। राजस्थान एमपी और छत्तीसगढ़ लोग अब गंभीरता से नहीं ले रही है।

 


06:20 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: पीएम मोदी ने देश के लिए अच्छा काम किया

इसके साथ ही आगे बोलते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, इसमें कोई दोहराई नहीं है कि, पीएम मोदी ने देश के लिए अच्छा काम किया है। आप देखेंगे गी जिस तरह से पीएम मोदी ने विदेश में भारत को दर्शाया है वो काबिले तारीफ है।

 


06:15PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: भारत की सबसे बड़ी हिंदुत्व की पार्टी शिवसेना

इंडिया न्यूज के मंच पर एनसीपी (अजित गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने अपने आगमन के साथ ही कहां कि, सब जानते है कि, देश की सबसे बड़ी हिंदुत्व की पार्टी शिवसेना है।

06:05PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: कैसे और कब हुआ हमला

बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि, जीरो काल में पांच मिनट बचे थे। तभी पीछे से धड़ाम की आवाज आई। मैंने पीछे देखा। एक युवक कूद के नीचे आ गया था। जहां राजनाथ सिंह और अश्विनी वैष्णव बैठे हुए थे। इसी बीच दूसरा युवक भी कूदकर नीचे आ गया। जंप करते-करते एक युवक आने लगा। मैं और कुछ सांसद उसे पकड़ने के लिए दौड़े। तभी मन में एक डर भी आया कि, कहीं ये कोई हथियार न निकाल ले। इसलिए हमने उसे समय रहते पकड़ लिया।


06:00PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: सांसद में हमले के मामले में बोले मलूक नागर

आज सांसद में हुए घातक हमले का प्रयास करने वाले लोगों की मलूक नागर ने पीटाई कर दी। जिसके बाद बाद आज इंडिया न्यूद के मंच पर नागर ने कहा कि, महौल बहुत खतरनाक हो गया था। जिसके बाद हम दोनों ने उसे पकड़ के पीटा। जिसके बाद सुरक्षा कर्मी वहां आकर अपराधी को ले गए।


05:50PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: दिल्ली में भाजपा के हार का कारण 

इंडिया न्यूज के मंच पर मीनाक्षी लेखी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मजबूत पकड़ होने के बावजूद दिल्ली की जनता के बीच जगह ना बना पाने के पीछे का तीन कारण बताया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पहली रीजन वोटर लिस्ट, वहीं दूसरी वजह छूठें वादे हैं। तीसरा कारण प्रचार है। जिसे करने में काफी खर्चे किए जाते हैं। जिसके लिए हमारी पार्टी के पास पैसे नहीं हैं।

05:50PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live:  एक समय नहीं थे टीकट खरीदने के पैसे

आगे बोलते हुए तेजस्वी सुर्या ने कहा कि, एक समय था जब मेरे पास मीटिंग में जाने के लिए पैसे नहीं थे। ये मै इसलिए कह रहा हूं क्योंकि, बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं को मौका देती है उनकी बातें सुनती है और उनका राजनीति में अपने आप को साबित करने का मौका देती है।


05:45 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live:  अन्ना हजारे आंदोलन की याद

तेजस्वी सूर्या ने कहा, ”ऋषभ जी और आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि आज मैं यहां आया हूं और किसी भी अन्य चीज से ज्यादा यह मेरे लिए सीखने का एक बहुत बड़ा अवसर रहा है क्योंकि एक युवा राजनीतिक कार्यकर्ता संगठन में शीर्ष स्थान पर आ गया है। अन्ना हजारे आंदोलन के शुरुआती दिनों में मैं और मेरे दोस्त, हम सभी ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेना शुरू कर दिया था क्योंकि हम देश में चल रही राजनीति से तंग आ चुके थे। विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हम गुस्से में थे और इसके लिए अन्ना हजारे आंदोलन में भाग ले रहे थे।


05:40PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: तेजस्वी सुर्या ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

अब इंडिया न्यूज के मंच पर तेजस्वी सुर्या की एंट्री हो गई है। जिसके साथ ही उन्होने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि, मै एक भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर कभी नहीं सोचा था कि, मै एक लोकसभा सांसद के तौर पर अपना पक्ष रखूंगा। जिसके लिए मै पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं।

 


05:25 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: सुरंग में फंसे मजदूरो पर चर्चा

उन्होंने सुरंग में फंसे 40 मजदूरों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस घटना के बाद चीजें उतनी नहीं बिगड़ी थी। लेकिन मलवे निकालने को कोशिश में स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ती गई। इसके बाद भी हमें पता था हम निकाल लेेंगे और हमने निकाल लिया। सभी लोगों को दिलाशा देना सबसे बड़ी बात थी। लेकिन हमने सबकुछ कर के दिखाया।

वीके सिंह ने कहा कि हर जगह , हर काम रिस्क है। पीएम मोदी इस मामले में इतनी वयस्तता के बाद भी लगातार अपडे़ट ले रहे थें। हमने कई तैयारियां कर ली थी। अगर एक प्लान फेल हुआ तो दूसरा तैयार था। फेल होने का रिस्क हर जगह है। लेकिन कोशिश करना ही सफलता है।


05:15 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: कश्मीर से मेरा पूराना रिश्ता

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने आगे कहा कि, कश्मीर से मेरा पूराना रिश्ता है। जब मै वहां जाता था तो लोग कहते थे कि, आप इंडिया से आए हो..तो मै कहता था कश्मीर तो इंडिया का ही हिस्सा है। आर्टिकल 370 को हटाना देश के लिए गर्व की बात है।


05:05 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: मोदी की गारंटी 

इंडिया न्यूज के मंच पर आए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मोदी गारंटी का अर्थ समझाते हुए कहा कि, मोदी गारंटी आज से नहीं है ये तबसे है जब से मोदी जी ने सरकार संभाली। कुछ चिजें अभी एड की और कुछ चिजें पहले से ही जूडी थी। ये सरकार युवाओं की है, दलितों की है ये सरकार सबकी है। ये उनकी गारंटी है।


04:45 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: इंडिया न्यूज के मंच पर उस्ताद अमीन साबरी एंड ब्रदर्स की एंट्री

अब इंडिया न्यूज का मंच उस्ताद अमीन साबरी एंड ब्रदर्स की एंट्री के बाद झूमने लगा है। कही देर ना हो जाएं गजल के साथ की शुरूआत।


04:24 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: अभी और काम बाकी 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, अभी और काम बाकी है। लोगों की सोच है कि, पीएम मोदी एक बार फिर सत्ता में आएं।

04:15 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: विपक्ष पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री ने आगे बोलते हुए कहा कि, दिल्ली के लोग ठगा हुआ महसूस करते है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता जेल में है। मनिष सिसोदिया से लेकर संजय सिंह तक जेल में है और सीएम केजरीवाल कब जेल जाएंगे वो पता नहीं।


04:09 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 2047 से पहले पूरी तरह से विकसित बनेगा भारत 

खेल मंंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी के कार्य को लेकर कहा कि, पीएम मोदी ने जो कहा वो पूरा किया। अनुच्छेद 370, तीन तालाक से राम मंदिर तक सारे वादे पूरे किए। इसके साथ ही खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत।


04:00 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: मुझे राजनीति में आने पर नाज है

शत्रुघ्न सिन्हा के आगमन के साथ ही अपने अंदाज में महौल बनाया। जिसके बाद उन्होने कहा कि,  मुझे राजनीति में आने पर नाज है। इसके साथ ही सिन्हा ने आगे कहा कि, रील लाइफ और रियल लाइफ के जीवन का फर्कमें बहुत फर्क होता है।

 


03:29 PM, 13 DEC, 2023


03:29 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: Animal फिल्म पर बोलीं नॉवेलिस्ट तस्नीम खान 

हिंंसा जैसे आपके सामने आएगी उससे लोग इंप्रेस होते हैं उसका असर होता है तो यह गलत है।   महिलाओं के प्रति एक नरेटिव सेट किया जा रहा है।


03:18 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ‘समाज को करना होगा विरोध’

सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति महिलाओं के प्रति अगर नकारात्मक बाते करता है तो महिलाओं की भी गलती है जो इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती हैं। उन्हें वोट के माध्यम से जवाब देना चाहिए। बलास्कार शब्द मुझे पसंद नहीं। बच्चीयों का, बड़े उम्र की महिलाओं का जिनके साथ ऐसा कुछ होता है उनके साथ समाज नाइंसाफी करता है। समाज को सेंसटाईज करने की जरुरत है। समाज को इस पर अपनी सोच पर विचार करनी होगी। युवा लड़कियां हैं वह इस तरह के मामलों को कैसे देखती है उन्हें इस पर सोचनो होगा–साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार


03:18 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: महिलाओं के प्रति नेताओं के बयान अफसोसजनक’

सीता जब मर्यादा लांघती है तो हरण तो होगा ही। नेता के ऐसे बयान हमें अफसोस महसूस करवाता है- -साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार


03:13 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ‘बराबरी चाहिए’

हमें 33 प्रतिशत ही नहीं हमें जॉब में, हर चीज में बराबरी चाहिए। सशक्तिकरण में  हम कहीं ना कहीं हम पीछे हो रहे हैं-साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार


03:13 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ‘लड़कों को कानून के बारे में बताएं’

साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार ने आज कल लड़कियों के प्रति अपराध पर कहा कि बेटो को समझना होगा कि कौन -कौन कानून हैं जिससे अगर वो कुछ गलत करते हैं तो उन्हें सजा मिल सकती है।


03:11 PM, 13 DEC, 2023


02: 55 PM, 13 DEC, 2023


02: 04 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”मनोहर लाल खट्टर की सराहना”

MSP लागू करना, माता पिता को पढ़ाई के साथ- साथ नौकरी के लिए पैसे जमा करने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है हमारी सरकार ने एक नए युग का आगाज किया है।


02: 00 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: भाजपा और कम्युनिस्टों को छोड़ बाकी सभी पार्टी परिवारिक पार्टी

हमारी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें नौजवान अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्हें आना चाहिए-बिप्लब


01: 56 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”विपक्षी EVM का रोना रोते रह जाएंगे”

विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि नतीजों के बाद विपक्ष रो रहे थे विपक्षी EVM का रोना रोते रह जाएंगे इस पर गाना गा कर विपक्ष पर हमला साधा- निरहुआ


01: 52 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”ट्रेन में चप्पल रखने की जगह पर बैठने वाला व्यक्ति आज सांसद है”

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र की यही सुंदरता है कि आप जो नहीं सोचते वो भी हो जाता है। ट्रेन में चप्पल रखने की जगह पर बैठने वाला व्यक्ति आज आपके सामने सांसद बन कर बैठा है।


01: 48 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: भोजपुरी में आने का संयोग कैसे बना

उस समय मैने समाज को बदलते हुए देखा उसी पर गाना शुरू किया। फिल्म किया तो लोगों ने पसंद किया। संघर्ष में मजा है। ये जरुरी नहीं है कि पीएम का बेटा ही पीएम बनेगा। यह लोकतंत्र की खूबसूरती है-निरहुआ (दिनेश लाल यादव)।


01: 43 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का साल 2024 में भविष्य

किरण अगले साल पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी की भविष्य के सवाल पर कहते हैं कि ये में जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि अगले साल भी भाजपा यहां अच्छा काम करेगी।


01: 39 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”Article 370 हटाना हम सबका सपना”

अनुच्छेद 370 हटाने पर किरण कहते हैं कि यह हम सभी का सपना था। वहां पहले तनाव का माहौल रहता था, भारत सरकार की कोई भी स्कीम जनता तक नहीं पहुंच पाती थी। कुछ लोग जनता के हक को खा रहे थे। अब माहौल बदल रहा है। लोग अब अच्छे माहौल में जी रहे हैं। यह देश के लिए बड़ी बात है। मैं मोदी जी को सैल्यूट करता हूं।


01: 38 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: भ्रष्टाचार अगले साल बनेगा मुद्दा?

हर रोज अखबार में पढ़ना या TV पर देखना कि कि कोई ना कोई नेता या मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल है ऐसी खबरें आती रहती थी जब हम विपक्ष में थे- किरण रिजिजू


01: 31 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”विज्ञान का बड़ा योगदान”

विकास बिना विज्ञान के संभव नहीं है। हम कई तरह की चीजों का पता लगाते हैं। दूर से आपको पता नहीं चलेगा। लेकिन एक बार अगर आपकी पृथ्वी के बारे जानने की इच्छा बढ़ गई तो आप दिन भर इसमें लगा रहेंगे।


01: 26 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”बिहार के मुख्यमंत्री बीमार हैं”

बिहार में जातीय जनगणना पर कहते हैं कि केवल जाती का सर्वे करने से नहीं होगा। काम भी करना होगा। हिंदुओं में 50 लाख जाती है मुस्लिमों में भी है लेकिन किसी की हिम्मत है। नीतीश कुमार बीमार है उन्हें इलाज की जरूरत है। क्योंकि उनकी ना बोला ठीक है ना काम  ना विचार।


01: 23 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”मोदी का मन साफ”

मनोज कहते हैं कि मैं मोदी जी की बातों को ध्यान से सुनता हूं। वहीं ऐसे नेता हैं उन्होंने कहा कि जाती में चार जाने मानें महिला जाती गरीब जाती आदी। वो सबका भला सोच रहें। क्योंकि मुझे पता है कि वह कोई बात ऐसे ही नहीं बोल रहे। लोगों का भला सोच कर बोल रहे हैं।


01: 18 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”मोदी पर भरोसा”

मनोज तिवारी पीएम मोदी का गुणगान करते हुए कहते हैं कि लाल किला से एक बार पीएम मोदी ने कहा कि सब्सिडी छोड़ दें गरीबों के लिए तो बहुत से लोगों ने छोड़ दिया। कहा कि शादी अपने देश में करें तो लाखों लोगों ने शादी देश में ही करना शुरू किया। ये मोदी पर विश्वास नहीं तो क्या है।


01: 16 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: बीजेपी का आंतरिक लोकतंत्र बड़ा

मनोज तिवारी ने  राजस्थान और एमपी में नए चेहरे के मौके पर कहा कि यह सबको सोचना पड़ेगा कि हमारी पार्टी का सामान कितना अच्छा  और बड़ा है।


01: 13 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”शिवराज सिंह की सरकार ने अच्छा काम किया”

हमारी डबल इंजन की सरकार है। पार्टी में कार्य बदलते रहते हैं। हटाया नहीं शिवराज सिंह को- मनोज तिवारी


01: 13 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: मंच पर एक्टर और बीजीपी सांसद मनोज तिवारी 

मंच पर अपनी बात रखते हुए एक्टर और बीजीपी सांसद मनोज तिवारी


01: 07 PM, 13 DEC, 2023


01: 03 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: संविधान में हिंदी भाषा की तरह भोजपुरी भाषा को भी शामिल पर रवि

जरूर होगा ऐसा। भोजपुरी भाषा को विदेशों में भी लोग सुनते हैं- रवि किशन

Ravi Kishan
Ravi Kishan

12: 56 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: कांग्रेसी की जिंगदी खंड- खंड बा- अब कौन बात के घमंड बा

योगी और अपनी शानदार कैमेस्ट्री पर बात करते हुए कहते हैं कि मैं उनसे भोजपूरी में बात करता हूं। इसी के साथ वह कहते हैं कि कांग्रेसी की जिंगदी खंड खंड बा- अब कौन बात के घमंड बा। मै जमीन से जुड़ा हूं। जब मुझे जरुरत थी तब मेरी मदद किसी ने नहीं कि लेकिन मैं नहीं चाहता ऐसा किसी के साथ ही। और कई रवि किशन तैयार करना चाहता हूं इसलिए यूपी में फिल्म सिटी तैयार करवा रहा हूं।


12: 53 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”2024 चुनाव में किसकी सरकार”

अगले साल के चुनाव की भविष्यवाणी पर रवि कहते हैं कि हमारी पार्टी ही जीतेगी।


12: 51 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”मोदी की गारंटी ”

पांच राज्यों के चुनाव के नतीजों पर BJP सांसद और एक्टर रवि किशन ने मोदी मैजिक बताया। साथ ही कहा कि कहीं भी फंसे आसमान में पाताल में कहीं भी हर जगह मोदी मैजिक।


12: 50 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: BJP सांसद और एक्टर रवि किशन बताएंगे राजनीतिक हालात पर 

BJP सांसद और एक्टर रवि किशन  मंच पर पहुंच चुके हैं। जिनका स्वागत लोगों ने तालियों के साथ किया।


12: 40 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”INDIA अलायंस से डर रही BJP”


12: 38 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”जीत पर मोदी , हार पर नड्डा का चेहरा”

इमरान ने सरकार पर धावा बोलते हुए कहा कि बीजेपी जब जीतती है तब मोदी का चेहरा सामने करती है जब हारती है तो नड्डा का चेहरा लगाती है। क्योंकि अगर चेहरे की बात करें तो एमपी की जनता ने भी मामा के चेहरे के नाम पर वोट की थी लेकिन क्या हुआ मामा का सफाया कर दिया पार्टी ने।


12: 38 PM, 13 DEC, 2023


12: 31 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ‘किस मैकेनिज्म से जीती बीजेपी’

हम भी यह समझना चाहते है कि सरकार किन मुद्दों के आधार में जीत मिली है। क्योंकि अगर महंगाई जैसे मुद्दों की बात करें तो वह तो चरम पर है- इमरान


12: 30 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”बिलकिस बानो केस का जिक्र’

सरकार पर हमलावर होते हुए इमरान ने कहा कि एक तरफ बीजेपी महिला सशक्तिकरण का नारा लगाती है वहीं गुजरात में बिलकिस बानो के साथ जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को माला पहनाया गया।


12: 25 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”लाडली बहना योजना रो रही शिवराज से लिपट कर”

सबका साथ सबका विकास के सवाल पर इमरान ने सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कहां हुआ शिवराज का विकास। उनसे लाडली बहना योजना लिपट कर रो रही है।


12: 25 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”चुनाव के नतीजों से निराश”

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने इस बार के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर कहते हैं कि ”कांग्रेस को ज्यादा आत्मविश्वास गिराने की जरूरत नहीं। भले ही यह 2024 लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल था लेकिन कांग्रेस ने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया।”


12: 24 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी मंच पर 

इंडिया न्यूज़ के राजनीतिक मंच पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी मंच पर विपक्ष के अगले साल के चुनाव पर चर्चा करते हुए।


12: 16 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: BJP बाहे फैला कर आपको बुला रही

इस सवाल के जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा कि घर तो घर ही होता है।


12: 10 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 2024 में कहां देख रहे विपक्ष को ?

इस सवाल के जवाब में आचार्य ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की कोई जरुरत नहीं हैं।


12:00 PM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: ”देश के प्रधानमंत्री से नफरत नहीं करनी चाहिए”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि किसी को भी देश के प्रधानमंत्री से नफरत नहीं करनी चाहिए।


11: 56 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: स्टिलीन के बेटे पर क्या बोेले

विपक्षी गठबंधन के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- स्टिलीन के बेटे ने कहा था कि सनातन डेन्गू है मलेरिया है, कोहोड़ है। अगर इसे देखे तो इसके D.M.K ही बनता है।

उन्होंने कहा कि जो D.M.K पार्टी का रिएक्शन गू मुत्र वाले बयान पर आया, अगर वो एक्शन उदयनीधि के बयान पर आता तो सब सही हो जाता


11: 51 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: इंडिया न्यूज के मंच पर पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

उन्होंने सनातन का श्राप वाले ट्विट पर कहा- सनातन अन्त है। बीजेपी से कई साल पहले भी सनातन था, लेकिन अगर देश की राजनीति में ये घोषणा होती है कि हमरा लक्ष्य सनातन को मिटाना है, तो ये गलत है।


11:26 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: अंधेरे में कौन कूदे विपक्ष पर यशवंत देशमुख

बीजेपी के अलावा विकल्प के सवाल पर यशवंत देशमुख ने कहा कि जनता पर दबाव देना अनुचित। साथ ही यह भी कहा कि दूसरे विकल्प की तलाश करना यानि अंधेरे में कूदना।


11:23 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: परिवारवाद समस्या – पवन वर्मा 

कांग्रेस को घेरते हुए पवन कहते हैं कि उनका राजनीति में होना कोई परेशानी नहीं है लेकिन परिवारवाद एक समस्या है।


11:18 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना जरूरी- पवन वर्मा

साल 2024 के चुनावों पर बात करते हुए पवन वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। आगे कहते हैं कि ”अगर ऐसा नहीं होगा तो अगले साल के चुनाव के नतीजे ऐसे ही आएंगे।”


11:16 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: सबसे बड़े सियासी मंच पर दिग्गज पवन वर्मा और संजय कुमार

संजय कुमार और पवन वर्मा जो कि एक सेफोलॉजिस्ट हैं उन्हें सुनिए इस खास मंच पर।


11:06 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: हर नेता को इतिहास से किया जाएगा जज

राम माधव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हर नेता का इतिहास है। हर नेता के इतिहास का आकलन होगा।


11:06 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: हर प्रधानमंत्री की अपनी विशेषता- राम माधव

नेहरू का जिक्र होते ही राम माधव ने कहा कि हर प्रधानमंत्री की अपनी विशेषता होती है वैसे ही नेहरू का भी है।


11:04 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: अनुच्छेद 370 अब इतिहास- राम माधव

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम के फैसले पर राम माधव ने कहा कि यह अब इतिहास बन चुका है।


11:01 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 2024 में 2019 से होगा बड़ा जनादेश -राम माधव

अगले साल होने वाले चुनाव पर राम माधव कहते है कि 2024 में 2019 से भी बड़ा जनादेश होगा।


10:56 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: दक्षिण भारत में बढ़ा BJP का प्रभाव -राम माधव

राम माधव ने दक्षिण भारत में बीजेपी की पकड़ पर कहा कि यहां पार्टी का प्रभाव बढ़ रहा है।


10:55 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: राजनीति कोई बड़ा गणित नहीं- राम माधव

राजनीती के सवालों पर जवाब देते हुए माधव ने कहा कि राजनीति कोई बड़ा गणित नहीं है।


10:51 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: राम माधव, सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, आरएसएस मंच पर 

राम माधव, सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, आरएसएस सबसे बड़े सियासी मंच पर अपनी बात रख रहे हैं।


10:43 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: हमारी प्राथमिकता महंगाई कम करना-डी०के० शिवकुमार

इस मंच पर कर्नाटक  के डिप्टी CM डी०के० शिवकुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता महंगाई कम करना है।


10:40 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 2024 की राजनीति को समझे इस बड़े मंच पर 

अगले साल क्या कुछ राजनीति में बदलाव होने वाला है इस मंच के माध्यम से आप दिग्गजों से समझेंगे।


10:30 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी०के० शिवकुमार सियासत के सबसे बड़ मंच पर

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी०के० शिवकुमार (D. K. Shivakumar) से हो रही कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े उप मुख्यमंत्री।


10:20 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: पानी पी पी कर भाजपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए- राघव चड्ढा

सियासत के मंच पर राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने पानी पी पी कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।


10:20 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: देश एक विकल्प ढूंढ रहा- राघव चड्ढा

इंडिया न्यूज के इस खास मंंच पर राघव चड्ढा ने कहा कि देश एक विकल्प ढूंढ रहा है।


10:16 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: मजबूती के साथ बीजेपी का मुकाबला- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी पार्टी बीजेपी का मुकाबला मजबूती से करेगी।


10:16 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: नया CEC कानून आडवाणी का अपमान -राघव चड्ढा

नया CEC कानून पर बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि यह आडवाणी का अपमान है


10:15 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: नया CEC कानून सुप्रीम कोर्ट का अपमान-आप नेता राघव चड्ढा

आप नेता राघव चड्ढा ने नया CEC कानून को सुप्रीम कोर्ट का अपमान बताया है।


10:10 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: आर्टिकल 370 पर आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी को घेरा


10:05 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: मंच पर पहुंचे (AAP) सांसद राघव चढ्ढा


09:52 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच का आगाज


09:51 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 1:30 PM बजे बिप्लब कुमार देब, भाजपा प्रभारी, हरियाणा और पूर्व सीएम, त्रिपुरा को सुनेंगे


09:40 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 1:10 PM बजे किरण रिजिजू, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री (Union Minister of Earth Sciences) से कई मुद्दों पर चर्चा होगी


09:30 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 12:30 बजे मनोरंजन और राजनीति के धुरंधरों बीजेपी से लोकसभा सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ एक साथ मंच पर दिखेंगे..


09:15 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 12:10 बजे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी इंडिया न्यूज के इस खास मंच पर अपनी बात रखेंगे..


09:10 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 11:50 बजे कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी०के० शिवकुमार (D. K. Shivakumar) से आप रुबरु होंगे


09:05 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 11:30 बजे आप इंडिया न्यूज के खास मंच पर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) से मिलने के लिए हमसे जुड़ें..


09:00 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: इंडिया न्यूज के इस मंच का आगाज बस कुछ ही देर में होने वाला है..

India News Manch 2023
India News Manch 2023
India News Manch 2023
India News Manch 2023

08:45 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: इंडिया न्यूज का शानदार राजनीतिक मंच पूरी तरह से तैयार है..

India News Manch 2023
India News Manch 2023

08:30 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 10:50 बजे SEPHOLOGIST PANEL होगा

इसमें संजय कुमार, सीएसडीएस, यशवंत देशमुख, और जाने मानें चेहरे पवन कुमार आने वाले हैं।


08:00 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 10:30 बजे आएंगे राम माधव

राम माधव (RAM MADHAV), एक भारतीय राजनीतिज्ञ के जाने मानें चेहरे हैं। इसके साथ ही वह एक लेखक और पत्रकार भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।


07:30 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: आज 10 बजे आप (AAP) सांसद राघव चढ्ढा करेंगे शिरकत

इंडिया न्यूज के इस मंच पर आज आप (AAP) सांसद राघव चड्ढा से भी खास बातचीत होगी।


07:00 AM, 13 DEC, 2023

India News Manch 2023 Live: 9:30 AM पर पहुंचेगे अनुराग ठाकुर

वर्तमान खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री (current Minister of Sports, Youth Affairs and Minister of Information and Broadcasting), अनुराग ठाकुर आज 9:30 बजे पहुंचेंगे।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana में फ्लोर टेस्ट की मांग के बीच JJP के विधायक खट्टर से की मुलाकात, दुष्यंत चौटाला की पार्टी में फूट के आसार- Indianews
India-Maldives Relation:मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर पहुंचे नई दिल्ली, चीन को ले कही यह बड़ी बात- Indianews
IPL 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस-Indianews
Sikandar: सिकंदर की घोषणा के बीच रश्मिका मंदाना का पुराना वीडियो वायरल, सलमान खान के साथ काम करने की जताई थी इच्छा -Indianews
PBKS VS RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को दिया 242 रन का टारगेट, कोहली ने खेली शानदार पारी-Indianews
Viral Video: अस्पताल के ओपीडी वार्ड में स्कूटर चलाती रही नर्स, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Friendship Marriage: जानें क्या है फ्रेंडशिप मैरिज, जापान में क्यों बढ़ रहा है इसका ट्रेंड-Indianews
ADVERTISEMENT