Hindi News / Top News / India Won Vs Against Sri Lanka In Odi World Cup 2023 Shami Siraj Strikes Hindi News

Cricket World Cup 2023: तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजी ध्वस्त, रिकॉर्ड रनों से जीता भारत

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने मैच में 302 रनों से जीत दर्ज की।

गेंदबाजों ने बरपाया कहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बड़ा झटका दिया। इसके बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया है। मैच में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए। जबकि, मोहम्मद शमी ने भी आते हुए लगतार अपनी पहली और दूसरी गेंद पर विकेट चटकाए। हालांकि, वह हैट्रिक लेने से चूक गए। शमी ने मैच में कुल 5 विकेट चटकाए। जबकि बुमराह को 1 सफलता मिली।

Cricket World Cup 2023: तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजी ध्वस्त, रिकॉर्ड रनों से जीता भारत

शतक से चूके ये खिलाड़ी

भारत की ओर तीन खिलाड़ियों ने बड़ा अर्द्धशतक जड़ा है। मैच में शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शतक बनाने से चूक गए हैं। शुभमन गिल 92 रन, विराट कोहली 88 रन और श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने अपनी पारी के दौरान 92 गेंदो पर 92 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जड़े। वहीं, विराट कोहली अपनी 88 रनों की पारी के दौरान 94 गेंदें खेली, जिसमें 11 चौके शामिल थे। जबकि श्रेयस अय्यर अपनी पारी के दौरान 56 गेंदो पर 82 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के तीन चौके शामिल थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 357 रन बनाए।

अजेय रही है भारतीय टीम

टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। टीम इंडिया छह में से छह मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए, खुद को विजेता के तौर पर प्रमुख दावेदार के रुप में रखा है। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। टीम को चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मालूम हो कि आज की जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा। वहीं, श्रीलंका के लिए ये वक्त करो या मरो का है। हार से टीम का रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा।

प्लेइंग इलेवन (Cricket World Cup 2023)

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

यह भी पढें: 

Cricket World Cup 2023: लाइव शो के दौरान पीसीबी पर बिफरे Shahid Afridi, दिया यह विवादित बयान

Salman Khan: Cristiano Ronaldo ने क्यों किया सलमान खान को इग्नोर? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उठा-पटक, चीफ सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा

 

Tags:

Cricket World Cup 2023icc cricket world cup 2023icc world cup 2023ind vs slIND vs SL Playing 11india vs sri lankaIndia vs Sri Lanka live scoreMumbaiodi world cup 2023Team Indiaworld cup 2023

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT