संबंधित खबरें
Himachal BPL Rules: सरकार ने बदली 'गरीबी' की परिभाषा, जानें अब कौन कहलाएगा गरीब? BPL के नए नियम जारी
नए साल पर घूमने जानें से पहले पढ़े UP-NCR की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये हैं रूटों का प्लान
Maha Kumbh 2025: कुंभ की तैयारियों को देख अखिलेश ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- कमियों की तरफ खींचते रहेंगे ध्यान
kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम
Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत
Ajmer Bulldozer Action: दरगाह के पास चला निगम का पीला पंजा, अवैध अतिक्रमण साफ, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप
India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Politics: बिहार के फायरब्रांड नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार लालू यादव के एक बयान के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, लालू यादव ने उनसे कहा कि उन्होंने जेल से सोनिया गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं से फोन पर बात किया था। मैनें ही बात कर के डॉ.अखिलेश कुमार सिंह को राज्यसभा सदस्य बनवाया था।
वहीं लालू यादव के इस बयान को प्रकाश में आने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देख रहे हो ना बिनोद! ये हेमंत सोरेन जंगलराज का नमूना है। ये सरकार जेल में अपराधियों को फोन देती है। पहले भी और आज भी। आगे उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहीं सोनिया गांधी सजा काट रहे अपराधी की बात मान लेती है। हमाम में ऐसे सारे लोग नंगे ही नंगे हैं।
बता दें कि लालू यादव अपने स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद से एक बार फिर राजनीति की दुनिया में कदम जमाना शुरु कर दिए हैँ। इसी क्रम में लालू यादव मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जंयती पर पहुंचे थें। जिसका आमंत्रण कांग्रेस द्वारा भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि डॉ. अखिलेश कुमार सिंह खुद राज्यसभा सदस्य नहीं बने बल्कि उन्हें जबरदस्ती सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वो जेल में बंद थें। तब अखिलेश कुमार सिंह उनसे वहीं मिलने आए थें। उन्होंने किसी और को राज्यसभा सदस्य बनाने की बात कही थी। तब मैने उन्हें कहा कि तूम खुद बन जाओ।
लालू यादव ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस के नेताओं को फोन किया। उन्होंने कांग्रेस नेता को कॉल कर कहा कि डॉ. अखिलेश कुमार सिंह उम्मीदवार बनाइए। हम उनको सपोर्ट करेंगे। जिसके बाद अखिलेश कुमार को राज्यसभा सदस्य बनाया गया और आज भी वो सदस्य बने हुए हैं। बता दें कि लालू यादव ने पहले भी इस बात को माना था कि वो जेल में फोन का इस्तेमाल करते थें।
Also Read:
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.