Hindi News / Top News / Karnataka Cabinet Tussle Both Cm And Deputy Cm In Delhi Today

Karnataka Cabinet Tussle: कर्नाटक में मंत्रिमंडल पर विवाद, सीएम के घर के बाहर प्रर्दशन, दोनों नेता आज दिल्ली में

India News (इंडिया न्यूज़), Karnataka Cabinet Tussle, बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री को आज दिल्ली बुलाया गया। दोनों नेता आज शाम दिल्ली पहुंचने वाले है। राज्य में मंत्रीपद को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलकर मंत्रीपद पर चर्चा करेंगे। दोनों आज रात दिल्ली […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Karnataka Cabinet Tussle, बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री को आज दिल्ली बुलाया गया। दोनों नेता आज शाम दिल्ली पहुंचने वाले है। राज्य में मंत्रीपद को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलकर मंत्रीपद पर चर्चा करेंगे। दोनों आज रात दिल्ली में ही रुकने वाले है।

  • विभागों पर विवाद
  • सीएम के घर के बाहर प्रर्दशन
  • नए मंत्रियों पर आज चर्चा

मंत्रीमंडल पर पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि इसकी जानकारी सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जाएगी, पार्टी अध्यक्ष के रूप में, मैं निश्चित रूप से दिल्ली जाऊंगा। इसी बीच कर्नाटक के हिरियूर निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने हिरियूर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डी सुधाकर को मंत्री पद देने की मांग की।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

Karnataka Cabinet Tussle

विभागों को लेकर विवाद

कर्नाटक में सिद्दरमैया और शिवकुमार ने 20 मई को आठ मंत्रियों के साथ क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, इन मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के अंदर मुख्य वजह विभागों के आवंटन को लेकर है। आठ मंत्रियों को विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं किया गया। कर्नाटक में कुल 34 मंत्री बनाए जा सकते है।

यह भी पढ़े-

Tags:

KarnatakaKarnataka Congressकर्नाटक

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue