होम / Karnataka Election 2023: 11 बजे तक 20.99% मतदाताओं ने डाला वोट, निष्पक्ष चुनाव केवल कागजों में

Karnataka Election 2023: 11 बजे तक 20.99% मतदाताओं ने डाला वोट, निष्पक्ष चुनाव केवल कागजों में

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 10, 2023, 1:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Election 2023, कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 11 बजे तक 20.99% मतदाताओं ने अपना वोट डाला। कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। कर्नाटक के पूर्व CM एच.डी. कुमारस्वामी का कहना है का कहना है कि हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं, लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है, जमीनी हकीकत अलग है

 

कर्नाटक के पूर्व CM एच.डी. कुमारस्वामी का कहना है “प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने (भाजपा) कितनी राशि का निवेश किया है? ये सब बातें सभी जानते हैं। सिर्फ भाजपा को ही नहीं, मैं हर पार्टी को दोष दूंगा, हर बार हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं, लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है, जमीनी हकीकत अलग है”

भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने वोट डाला। उन्होंने कहा, राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और सभी हिंदुत्ववादियों ने भाजपा के लिए वोट किया है। भाजपा इस चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें – Karnataka Election 2023: डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के वोटरों को दी सलाह, कहा – गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT