होम / Maharashtra: बांद्रा के दादर चौपाटी पर मृत व्यक्ति का शव हुआ बरामद, दो दिनों पहलें लगाया था छलांग 

Maharashtra: बांद्रा के दादर चौपाटी पर मृत व्यक्ति का शव हुआ बरामद, दो दिनों पहलें लगाया था छलांग 

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 2, 2023, 4:36 am IST

Maharashtra: बीते सोमवार को मुंबई में एक शख्स के बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदने का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल, शख्स की तलाश में जुटे थे और सर्च अभियान चलाया था। जिसमें अब जाकर उस व्यक्ति का शव दादर चौपाटी पर बरामद किया गया है। जिसके बाद मृत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा है कि, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से समुद्र में कूदे एक व्यक्ति का शव दादर चौपाटी पर बरामद किया गया है। मृत व्यक्ति की पहचान खार इलाके के व्यापारी टीकम मखीजा के रूप में हुई है। एडीआर के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बांद्रा वर्ली से अरब सागर में लगाया था छलांग 

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक से सोमवार को एक शख्स ने समुद्र में छलांग लगाया था जिसके बाद जिसमें पुलिस का कहना था कि, मुंबई पुलिस, भारतीय नौसेना और तटरक्षक हेलीकॉप्टरों को तलाशी अभियान के लिए तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया था कि, शख्स ने बांद्रा वर्ली सी लिंक के बीच अपनी कार रोकी और फिर पुल से अरब सागर में कूद गया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर्स की मदद से सर्च अभियान चलाया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि, बांद्रा वर्ली सी लिंक पांच किलोमीटर लंबा पुल है जो कि बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है। आठ लेन का यह पुल दक्षिणी मुंबई में स्थित है।

ये भी पढ़े- इस देश के युवा ना शराब पीते हैं ना सिगरेट, इस तरह से हुआ यह मुमक‍िन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bengaluru Weather: बेंगलुरु में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार- indianews
Viral Video: चेन्नई में अपार्टमेंट की छत पर फंसी बच्ची, लोगों ने ऐसे बचाई जान- indianews
Imran Khan को मिली बॉलीवुड में वापसी, इस कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर -Indianews
आलिया-रणबीर से ऋतिक-सबा तक, सितारों से सजे डिनर का जायजा लेने पहुंचे ये सेलेब्स -Indianews
Aaj Ka Panchang:​​ आज सोमवार का दिन आपके लिए लेकर आया है गुड न्यूज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज आपकी किस्मत में लगेगा चार चांद, होगी प्यार और पैसों की बारिश! जानें अपना राशिफल – Indianews
Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
ADVERTISEMENT