Hindi News / Top News / Maharashtra Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde Surrounded Uddhav Thackeray Said An Insecure Person Cannot Develop The Party

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का किया घेराव, कहा- एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास कभी भी नहीं कर सकता

India News(इंडिया न्यूज),Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में गर्माहट के बिच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जमकर आलोचना की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास कभी भी नहीं कर सकता। बता दें कि, शिंदे ने […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में गर्माहट के बिच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जमकर आलोचना की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास कभी भी नहीं कर सकता। बता दें कि, शिंदे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, किसी को व्यापक सोच रखने की जरूरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन चाहिए। एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास नहीं कर सकता। वह पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकता। बाला साहब ठाकरे मजबूती से हमारे साथ हैं। अब दौरे करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने वह खो दिया, जो कभी हमारे रहने पर उनके साथ था। ठाकरे ढाई साल मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने एक भी फाइल पर हस्ताक्षर तक नहीं किए। वह अपना घर ही मुश्किल से छोड़ा करते थे।

देवेंद्र फडणवीस से अनबन को बताया अपवाह

बता दें कि, कई दिनों से एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच अनबन की खबर सामने आ रही थी। खबर ये भी सामने आ रही थी कि, कुछ विधायक ठाकरे गुट में शामिल हो सकते है। जिसके बाद जब मुख्यमंत्री शिंदे से इस विषय पर सवाल किया गया तो, शिंदे ने साक्षातकार में इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि, मुझे मुख्यमंत्री बनाने में फडणवीस का बड़ा हाथ है। हम दोस्त हैं। सबसे अहम बात है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। वहीं शिंदे ने अजित पवार के शामिल होने पर उठे सवाल पर कहा कि, परिवार को राजनीति में अपने अहम को अलग रखना होता है। आप एक सक्रिय, वरिष्ठ और अच्छे नेता को लंबे समय तक दबाकर नहीं रख सकते।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

Maharashtra Politics

देर रात दोनों उपमुख्यमंत्री पहुंचे सीएम आवास

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मंगलवार देर रात को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आधिकारिक आवास वर्षा पर पहुंचे

नवनाथ पारखी ने उपमुख्यमंत्री फडणवीस लिखा पत्र

मिली जानकारी के अनुसार भाजापा युवा मोर्चा के पुणे सचिव नवनाथ पारखी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कुछ सवालों के जवाब मांगे। जिसमें उन्होंने कहा है कि, कार्यकर्ताओं के मन में राकंपा के कारण असुरक्षा पैदा हो रही है। मैं पुणे जिले की मुलशी तहसील में पिछले 10 सालों से भाजयुमो से जुड़ा हुआ हूं। मैंने यशवंतराव चव्हाण और वसंतदादा पाटिल का समय भी देखा है। लेकिन आज की स्थिति में असुरक्षा महसूस हो रही है। इसके बाद पारखी ने कहा कि, हमारे नेता के रूप में आपको हमें ताकत देनी चाहिए। पार्टी में हम कार्यकर्ताओं का क्या महत्व है, जो पार्टी के कामों को प्राथमिकता देते हैं। पारखी का कहना है कि, उन्होंने इन सवालों का जवाब जानने के लिए फडणवीस से समय मांगा है। जल्द ही वह डिप्टी सीएम से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़े

Tags:

"Devendra FadnavisBJPEknath ShindeIndia News in HindiLatest India News UpdatesMumbaiShivsenaUddhav Thackeray
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue