Hindi News / Top News / Man Firing Mother In Law In Morena Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: दूसरी शादी को लेकर समझाया तो शख्स ने बहनोई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

India News (इंडिया न्यूज़), Madhya Pradesh, मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बहनोई (बहन के पति) पर गोली चला दी। बहनोई उसे पुनर्विवाह करने से रोक रहा था जिसके बाद उसने बहनोई पर गोली चला दी। पीड़ित का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Madhya Pradesh, मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बहनोई (बहन के पति) पर गोली चला दी। बहनोई उसे पुनर्विवाह करने से रोक रहा था जिसके बाद उसने बहनोई पर गोली चला दी। पीड़ित का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार को जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके की है।

  • लाइसेंस वाले हथियार से गोली चलाई
  • आरोपी का नाम अशोक
  • गले में लगी गोली

आरोपी की पहचान अशोक के रूप में हुई है और उसकी पत्नी की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने बहनोई रणछोर वाल्मीकि से दोबारा शादी करने के लिए जोर दे रहा था।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

Madhya Pradesh

गले में लगी थी गोली

मुरैना के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल सिंह ने कहा कि मंगलवार (13 जून) सुबह करीब साढ़े आठ बजे हमें सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत प्रेम नगर इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हम पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो रणछोर घायल अवस्था में पड़ा था। उसके गले में गोली के निशान थे।

लाइसेंस रद्द की कार्रवाई जारी

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की अशोक अपनी पत्नी की मौत के बाद दोबारा शादी करने पर जोर दे रहा था। रणछोड़ ने उसे समझाने की कोशिश की जिसके बाद अशोक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया और जांच पड़ताल की। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी चल रही है।

यह भी पढ़े-

Tags:

firingMadhya PradeshMorena
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue