होम / Milind Deora Resignation: न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा; शिंदे गुट में होंगे शामिल!

Milind Deora Resignation: न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा; शिंदे गुट में होंगे शामिल!

Mudit Goswami • LAST UPDATED : January 14, 2024, 11:09 am IST

India News, (इंडिया न्यूज), Milind Deora Resignation: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक पोस्ट कर कहा कि उनका एक अहम चैप्टर खत्म हो गया है। पूर्व कांग्रेस नेता ने सोशल प्लेटफॉर्म मीडिया पर लिखा, बरसों पुरानी रिश्तेदारी मैं विश्वासियों और दार्शनिकों का भंडार हूं, वर्षों से सभी नेताओं को उनका अटूट समर्थन प्राप्त है।”

वहीं, मिलिंद देवड़ा आज कांग्रेस छोड़ शिंदे गुट की पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि इस बात की अटकलें उनकी पार्टी छोड़ने से पहले ही लग रही है। हालांकि उन्होंने इस अटकलों में शनिवार को विराम लगा दिया था। लेकिन सुत्रों की माने तो मिलिंद देवड़ा आज मुख्यामंत्री एकनाथ शिंदे के अवास में  जाकर शिवसेना में  शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार मिलिंद देवड़ा कांग्रेस से नाराज हैं और इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है, लेकिन उन्होंने जो दिन चुना वह भी खास है। मालूम हो कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा 14 जनवरी (रविवार) को शुरू होने वाली है और उन्होंने उसी दिन इस्तीफा दे दिया।

दरअसल, देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के दावे पर असहमति जताई थी। 2014 और 2019 के आम चुनाव में अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने उन्हें हराया था।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT