होम / हरियाणा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

हरियाणा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

Naresh Kumar • LAST UPDATED : July 22, 2022, 9:25 pm IST

हरियाणा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ देकर बधाई देते हुए।

इंडिया न्यूज, New Delhi News। MP Kartikeya Sharma : द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं हैं। द्रौपदी भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवसी राष्ट्रपति हैं। चुनाव आयोग के अनुसार द्रौपदी मुर्मू को 6,76,803 यानी 64.03% वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को 3,80,177 यानी 35.97% वोट मिले हैं।

गुरुवार जैसे ही द्रौपदी ने राष्ट्रपति चुनाव जीता। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर सभी नेताओं ने द्रौपदी को देश का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई

हरियाणा राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद कार्तिकेय शर्मा भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिलने पहुंचे। कार्तिकेय शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर मुर्मू को बधाई दी। इस दौरान कार्तिकेय ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में देश तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएगा और आप देश के लिए बेहतरीन राष्ट्रपति साबित होंगी।

कहा-देश विकास के नए आयाम छुएगा

इसके साथ ही कार्तिकेय ने कहा कि मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश और तेजी से विकास के नए आयाम छुएगा। झारखंड की राज्यपाल रहते हुए भी मुर्मू ने राज्य का सबसे बड़ा 400 किलो वजनी चरखा का निर्माण राजभवन में करवाया था।

विधायक और राज्यपाल रहते हुए किए कई सराहनीय कार्य

इसके साथ ही झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में झारखंड के वीर शहीदों की भी प्रतिमाएं स्थापित करने की पहल की। उन्होंने शिलान्यास भी किया।

इतना ही नहीं द्रौपदी दो बार विधायक और एक बार मंत्री रहीं। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं की मालकिन द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन में देश तरक्की करेगा।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : पूर्व मंत्री पार्थ की करीबी अर्पिता चटर्जी के घर से मिला 20 करोड़ कैश, ईडी ने मारा छापा

ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर विकास दुबे की मौत की जांच को लेकर याचिका पर की सुनवाई, दिए ये निर्देश…

ये भी पढ़े : ED ने नीरव मोदी की हॉन्गकॉन्ग में 253 करोड़ की संपत्ति जब्त की, जानें अब कहां पर है नीरव?

ये भी पढ़े : अफगानी अभी भी भारत को मानते हैं सबसे अच्छा मित्र, मददगारों की सूची में है 5वां स्थान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का 100 दिन हुआ पूरा, करोड़ों की योजनाओं में किसानों से लेकर युवाओं तक जानिए किसे क्या मिला?
Shraddha Purnima 2024: 17 या 18 सितंबर, कब से शुरू होंगे 16 श्राद्ध, जानें पूरी डिटेल
बुरी खबर! चीन के बाद अब भारत में भयंकर तबाही मचाने आ गया ये तूफान, मौसम विभाग ने भी छोड़ी उम्मीद!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े वो दस किस्से जिसने लोगों का जीता दिल, विपक्ष को लगी तीखी मिर्ची
नहीं बाज आ रहें भारतीय! नहीं पड़ा WHO की चेतावनी का भी कोई असर, लगातार खा रहे ‘सफेद जहर’
दिल्ली को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री! इस्तीफा से पहले सीएम केजरीवाल के घर पर AAP की मीटिंग, जानें क्या है खास?
तलु से 1 मिनट तक लगाएं अपनी जुबान, ऐसा करने से होगा कुछ ऐसा, खुद बोलेंगे- कमाल हो गया !
ADVERTISEMENT