India News (इंडिया न्यूज़) Operation Kaveri, जेद्दा: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रहे गृहयुद्ध के चलते वहां हालात बत से बदतर होते जा रहे हैं। इस युद्ध में अब तक 400 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में वहां फंसे भारतीयों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत INS सुमेधा और C-130 विमान से 278 भारतीयों को जेद्दा लाया गया।
278 भारतीयों को जेद्दा बंदरगाह पर रिसीव कर खुशी हुई। जेद्दा में उत्कृष्ट समर्थन के लिए सऊदी अधिकारियों का धन्यवाद: केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन#OperationKaveri pic.twitter.com/IGqAvOdjcJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2023
सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने वायुसेना के दो C-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा को चुना है। C-130 विमान और INS सुमेधा जहाज सऊदी अरब और सूडान में मौजूद हैं। इनमें ही बैठाकर भारतीयों को सुरक्षित लाया जा रहा है। उन्हें पहले सऊदी अरब के जेद्दा लाया जा रहा है।
बता दें संकटग्रस्त देशों में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ऑपरेशन को शुरु करता है। इस बार देश की केंद्र सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। इससे पहले जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा किया था, तो वहां से अपनों को निकालने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ लॉन्च किया था। इसी तरह रूस-यूक्रेन में चल रही जंग में भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया था।
ये भी पढ़ें: सूडान संघर्ष में अब तक 413 की मौत, भारत सरकार अर्लट मोड पर
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.