ADVERTISEMENT
होम / Top News / Oscar 2023: दीपिका के ऑस्कर लुक्स के पीछे का राज हुआ वायरल, वीडियो देखें

Oscar 2023: दीपिका के ऑस्कर लुक्स के पीछे का राज हुआ वायरल, वीडियो देखें

BY: Priyambada Yadav • LAST UPDATED : March 14, 2023, 6:38 am IST
ADVERTISEMENT
Oscar 2023: दीपिका के ऑस्कर लुक्स के पीछे का राज हुआ वायरल, वीडियो देखें

इंडिया न्यूज:(Oscar 2023 साल 2023 की शुरुआत से ही भारतीय सिनेमा के लिए अच्छा साबित हो रहा है, सबसे पहले लंबे समय से बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों के बीच पठान रिलीज होने के बाद से ही एक से बड़ कर एक रिकार्ड एक महीने  बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही है। वहीं अब ऑस्कर्स 2023 में भारत ने दो अवॉर्ड्स अपने नाम कर इंडियन सिनेमा के लिए साल 2023 यादगार बना दिया है। वहीं इन सब के बीच पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स के अपने लुक से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी अपना दीवाना बना दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर दीपिका के ऑस्कर लुक के साथ ही एक और दीपिका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे जो भी देख रहा है वह दीपिका की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हैं।

ऑस्कर से पहले वर्कआउट करती नजर आईं दीपिका

दरअसल दीपिका पादुकोण अपने जिस ऑस्कर लुक से फैंस का दिल जीत रही है वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस ऑस्कर लुक्स के पीछे की मेहनत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें यह वायरल वीडियो 95 एकेडमी अवॉर्ड की सुबह का है, जिसमें दीपिका जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। इस खास दिन भी दीपिका अपने एक्सरसाइज से कॉम्प्रोमाइज नहीं की और सुबह 6.30 बजे ही जिम में वर्कआउट करने पहुंच गईं। दीपिका पादुकोण का ये हार्ड वर्क देख उनके फैंस खुश होने के साथ दीपिका पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया युर्जस तरह-तरह के कमेंट कर रहें हैं, एक युर्जस ने कमेंट्स कर लिखा ‘इसमें कोई शक नहीं कि वो अमेजिंग लग रही थीं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘दीपिका हमेशा परफेक्ट लगती हैं!! बेहतरीन’

बता दें एक्ट्रेस का यह वीडियो सेलिब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यास्मिन कराचीवाला ने अपने ऑफिशियल हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो दीपिका को वर्कआउट कराती नजर आ रही हैं। और वीडियो के बैकग्राउंड में यासमीन ने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू को लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए यास्मिन ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑस्कर के पहले वर्कआउट तो बनता है ना? ऑस्कर के लिए तैयार होने से पहले लॉस एंजेलिस में @deepikapadukone के सुबह 6.30 बजे के वर्कआउट की एक झलक साझा कर रही हूं। उनके जीन्स के अलावा उनकी भव्यता का रहस्य उनका अनुशासन, समर्पण और संतुलित जीवन शैली बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी है। क्या आप सहमत नहीं हैं? ऑस्कर के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने का ये एक अद्भुत सफर था।’ वहीं दीपिका इस वायरल वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक लेगिंग में काफी इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

Also Read: ऑस्कर अवॉर्ड विनर ‘नाटू नाटू’ गाने का 10 फीसदी लिखने मे लगे, एक साल सात महीने

Tags:

Deepika Padukonedeepika padukone viral videoEntertainmentnatu natuOscarOscar 2023RRR

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT