वृषभ राशिफल (Taurus)

ष राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज आप वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेन देंन अभी न करें। किसी को बड़ी राशि उधार न दें। आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने सामान का रखरखाव ठीक से कर लेना चाहिए।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों का दिन व्‍यस्‍तता में बीतेगा। आज के दिन आपके लिए ढेर सारे कार्यक्रम तैयार पड़े हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारिक मतभेद से आप दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि के लोगों आज के दिन कामकाज के अलावा रोमांस और अन्‍य चीजों की भी फुर्सत मिल जाएगी। परिवार में सभी सदस्यों से संबंध मधुर होंगे। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। अपने जीवन में रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम, रोमांस और भाग्य का साथ आपको मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि के लोगों का दिन करियर और आर्थिक मामलों में सामान्‍य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ा पन बना रहेगा। अस्थिरता और पलायन करने की नौबत भी आपके जीवन में पैदा हो रही है।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में ठीकठाक रहेगा। कईं लोग ऐसे हैं जिनको इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी आदि में आधिकारीयों से पदोन्नति मिल सकती है।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। घर में आपका माहौल बहुत शान्त है और यह सब आगे चलकर आपके लिए कुछ खुशियां ला सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में सतर्कता बरतें। किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते हैपरिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों की ग्रहदशा शुभ है। आप अपने कार्यक्षेत्र में इस समय अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े-  बागेश्वर धाम सरकार की होगी दिल्ली-एनसीआर में एंट्री, इस दिन से होगा कथा का आयोजन