Hindi News / Top News / President Walks 2km Without Slippers Looks Very Excited To See Lord Jagannath

बगैर चप्पल 2KM पैदल चलीं राष्ट्रपति, भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बेहद उत्साहित दिखीं

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : ज्ञात हो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा के दौरे पर पहुंची । इस दौरान वे पुरी में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए करीब दो किलोमीटर नंगे पांव चलकर गईं। इस दौरान मंदिर जाते समय श्रद्धालुओं ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया। रास्ते में बड़ी संख्या में बच्चे भी राष्ट्रपति […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : ज्ञात हो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा के दौरे पर पहुंची । इस दौरान वे पुरी में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए करीब दो किलोमीटर नंगे पांव चलकर गईं। इस दौरान मंदिर जाते समय श्रद्धालुओं ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया। रास्ते में बड़ी संख्या में बच्चे भी राष्ट्रपति से मिलने खड़े रहे। राष्ट्रपति पूरे रास्ते मुस्कराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकारती रहीं।

आपको बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा राज्य से ही हैं। करीब 25 साल पहले द्रौपदी मुर्मू ने एक पार्षद बनकर अपना राजनीति करियर शुरू किया था। द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर नगर पंचायत से पार्षद का चुनाव जीती थीं। फिर तीन साल बाद 2000 में वो रायरंगपुर से पहली बार विधायक बनीं। 2002 से 2004 के बीच भाजपा-बीजेडी सरकार में मंत्री बनाई गईं। 18 मई 2015 को द्रौपदी मुर्मू झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनीं। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई पदभार ग्रहण किया था।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

जय जगन्नाथ के गूंजे जयकारे

आपको बता दें, राष्ट्रपति के भुवनेश्वर पहुंचने पर ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की यह पहली ओडिशा यात्रा है। उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से राष्ट्रपति भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पुरी निकलीं। इस दौरान वे करीब 2 किमी तक बगैर चप्पल के चलीं। मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद उनके ओठों पर बराबर मुस्कान तैरती रही। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पैदल चलते रहे। राष्ट्रपति ने अपने twitter अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लोग जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के जयकारे लगाते देखे-सुने गए।

10-11 नवंबर को ओडिशा दौरे पर हैं महामहिम

जानकारी हो, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 10 और 11 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर हैं। उनके आगमन पर राज्य सरकार ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। यहां से वे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पुरी के लिए रवाना हुईं। वहां मंदिर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

भुवनेश्वर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी महामहिम

आपको बता दें, भुवनेश्वर में राज भवन में उनके सम्मान में एक भोज, भुवनेश्वर में अपने विद्यालय का दौरा करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राज्य सरकार ने मुर्मू के दौरे पर राज्य राजधानी क्षेत्र में सभी कार्यालयों, स्कूलों तथा कॉलेजों में आधे दिन के छुट्टी की घोषणा पहले ही कर दी थी।

Tags:

President Of India

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

पेंट की जेब में हेरोइन लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, 4 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान नशा तस्करी को लेकर हो सकते हैं बड़े खुलासे 
पेंट की जेब में हेरोइन लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, 4 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान नशा तस्करी को लेकर हो सकते हैं बड़े खुलासे 
श्री श्याम फाल्गुन मेले को लेकर तैयारियां की पूरी, परिसर में 42 सीसीटीवी कैमरे की रहेगी निगरानी, 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद
श्री श्याम फाल्गुन मेले को लेकर तैयारियां की पूरी, परिसर में 42 सीसीटीवी कैमरे की रहेगी निगरानी, 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद
कथा के दौरान फफक-फफक कर रोए धीरेंद्र शास्त्री, देश-विदेश से आए भक्त हुए हैरान; जानें क्या रही बड़ी वजह?
कथा के दौरान फफक-फफक कर रोए धीरेंद्र शास्त्री, देश-विदेश से आए भक्त हुए हैरान; जानें क्या रही बड़ी वजह?
जर्जर होती सड़कों और नहरों के पुल की रेलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जर्जर सड़के और नहरों के पुलों पर रेलिंग न होने पर बढ़ रहे है हादसे
जर्जर होती सड़कों और नहरों के पुल की रेलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जर्जर सड़के और नहरों के पुलों पर रेलिंग न होने पर बढ़ रहे है हादसे
कोरिया नहीं भारत के इस देसी पत्थर में भी छिपा है ग्लास स्किन का खजाना, चेहरे पर लगाकर देखें ये पेस्ट, चांद सा चमकेगा चेहरा!
कोरिया नहीं भारत के इस देसी पत्थर में भी छिपा है ग्लास स्किन का खजाना, चेहरे पर लगाकर देखें ये पेस्ट, चांद सा चमकेगा चेहरा!
Advertisement · Scroll to continue