Hindi News / Top News / Prime Minister Start Two Vande Bharat Train From Mumbai

आज प्रधानमंत्री दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें वंदे भारत के इस उन्नत संस्करण के बारे में

मुंबई (Prime minister Start Two Vande bharat Train From Mumbai): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस का नया और उन्नत संस्करण मुंबई और सोलापुर और मुंबई और साईनगर शिर्डी के बीच चलेगा। मुंबई-सोलापुर ट्रेन चालू होने की वजह […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

मुंबई (Prime minister Start Two Vande bharat Train From Mumbai): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस का नया और उन्नत संस्करण मुंबई और सोलापुर और मुंबई और साईनगर शिर्डी के बीच चलेगा। मुंबई-सोलापुर ट्रेन चालू होने की वजह से सिद्धेश्वर, अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर, आलंदी जैसे तीर्थस्थलों तक मुंबई से कनेक्टिविटी और तेज हो जाएगी।

रेलवे के मुताबिक, मुंबई से सोलापुर के बीच मौजूदा सुपरफास्ट ट्रेन 7 घंटे 55 मिनट लेती है जबकि वंदे भारत यह दूरी 6 घंटे 30 मिनट में पूरी करेगी, इस तरह यात्रा के समय में 1 घंटा 30 मिनट की बचत होगी। यह ट्रेन तीर्थस्थलों, टेक्सटाइल हब, पर्यटन स्थलों और पुणे के शिक्षा केंद्र तक मुंबई से पहुंच तेज करेगी। वही मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी और शनि सिंगापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

Prime minister Start Two Vande bharat Train From Mumbai

ट्रेन का उन्नत संस्करण

वंदे भारत ट्रेन एक स्वदेश निर्मित, सेमी-हाई स्पीड और स्व-चालित ट्रेन सेट है। यह ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है, जो रेल यात्रियों को अधिक तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करती है। भारतीय रेलवे के अनुसार, वंदे भारत 2.0 उन्नत और बेहतर सुविधाओं से लैस है जो इसे केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। 160 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 129 सेकंड लगते है और यह 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंचने में सक्षम है।

180 डिग्री वाली सीटें 

उन्नत वंदे भारत का वजन 392 टन होगा, जबकि पहले से चल रही ट्रेनों का वजन 430 टन है। इसमें वाई-फाई कनेक्शन ऑन-डिमांड सुविधा के साथ आता है। पिछले संस्करण में हर कोच में 24 इंच की स्क्रीन लगी होती थी उन्नत संस्करण में 32 इंच की स्क्रीन होती है। यह पिछले वंदे भारत के मुकाबले 15 प्रतिशत कम ऊर्जा खर्च करता है। इसके एक्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों लगी होगी।

Tags:

"Vande bharat trainsMaharashtraMumbaiPM Modivande bharat

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue