Hindi News / Top News / Rahul Gandhi Accuses Bjp Government In Karnataka During Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी ने फेसबुक पर डाली रोती हुई लड़की की पोस्ट, कहा-कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

इंडिया न्यूज, Bangalore News। Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक पहुंच चुकी है। जहां पर काफी संख्या में लोग उनकी यात्रा में शामिल हो रह हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने एक लड़की और उसके भाई के बारे में बताया है। ये दोनों कांगे्रस की यात्रा में पहुंचे थे। वहीं राहुल […]

BY: Naresh Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, Bangalore News। Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक पहुंच चुकी है। जहां पर काफी संख्या में लोग उनकी यात्रा में शामिल हो रह हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने एक लड़की और उसके भाई के बारे में बताया है। ये दोनों कांगे्रस की यात्रा में पहुंचे थे। वहीं राहुल गांधी से मिलकर यह लड़की फूट-फूटकर रोने लगी। जिसके बारे में राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर भाई-बहन की तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है।

मैं बताता हूं कि युवती क्यों रो रही थी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लिखा कि, मैं बताता हूं कि युवती क्यों रो रही थी। वह और उसका भाई दोनों ही देश के मुख्य मूल्यों में विश्वास रखते हैं। ये युवा भी देश के लाखों युवकों की तरह ही हैं। उनके सपने उनकी आंखों से सामने ही कुचले जा रहे हैं। वे स्वतंत्रता और समानता की बातों को सुनते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने हमेशा भाईचारा और सौहार्द की बातें सुनी हैं।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

Congress Bharat Jodo Yatra

लगातार भाजपा पर हमला कर रहे राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि विचारधाराओं के टकराव के वजह से उन्हें अपने दोस्तों को खोना पड़ा। उनके भविष्य को कुचल दिया गया। देश में अवसरों की कमी की वजह से उनका भविष्य अंधेरे में है। वे ऐसे भारत में बड़े हुए हैं जहां घृणा, हिंसा, बेरोजगारी और दूरदृष्टिता की कमी नहीं थी। बता दें कि कर्नाटक में यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं। तमिलनाडु और केरल के बाद वह पहली बार भाजपा शासित प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं।

यह देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

वहीं राहुल ने कहा कि यह देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उनका कहना है कि कर्नाटक की सरकार किसी भी टेंडर को पास करने से पहले 40 प्रतिशत का सौदा करती है। बीते दिनों कांग्रेस ने 40 प्रतिशत को लेकर एक आंदोलन भी शुरू किया था। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बोम्मई का पोस्टर लगाकर ऊपर एक क्यूआर कोड लगाया था जिससे की लोग स्कैन करके वेबसाइट पर जा सकते थे। इस वेबसाइट पर राज्य सरकार की नाकामियों का जिक्र किया गया था।

ये भी पढ़े : मोबाइल एप्लिकेशन धोखाधड़ी मामला: कारोबारी नासिर के ठिकानों पर ईडी के छापे, मिला नोटों का अंबार

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue