होम / Raisina Dialouge: वित्त वर्ष 2022-23 में 750 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचेगा भारत का निर्यात, पीयूष गोयल ने जताया भरोसा 

Raisina Dialouge: वित्त वर्ष 2022-23 में 750 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचेगा भारत का निर्यात, पीयूष गोयल ने जताया भरोसा 

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : March 5, 2023, 2:59 pm IST

नई दिल्ली (Raisina Dialouge: During April-January 2022-23, total exports were set to grow by 17.33 per cent to USD 641.24) : केंद्रीय कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा  कि पिछले वर्ष के लिए भारत का कुल निर्यात आंकड़ा पहले ही फरवरी के महीने में पार कर गया था। पीयूष गोयल ने कहा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मर्चेंडाइज और सर्विस का निर्यात भी 2022-23 (अप्रैल-मार्च) में 750 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच जाएगा

  • पिछले साल 650 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा था मर्चेंडाइज और सर्विस व्यापार
  • मेड इन इंडिया सेमी-कंडक्टर
  • 32 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनेगा भारत- पीयूष गोयल

पिछले साल 650 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा था मर्चेंडाइज और सर्विस व्यापार

पीयूष गोयल ने कहा कि अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान, कुल निर्यात 17.33 प्रतिशत बढ़कर 641.24 अमेरिकी डॉलर हो गया था। उच्चतम निर्यात आंकड़ा हासिल करने के एक सवाल के जवाब में, मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह गहन विश्लेषण और व्यापक योजना का परिणाम था जहां भारत की क्षमताओं का पूरी तरह से आकलन किया गया, नए बाजारों की तलाश की गई, जिलों, विशेष रूप से दूरस्थ निर्यात हब बनने के लिए सशक्त किया गया और विदेशों में सभी भारतीय मिशनों को व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी रूप से लाभ उठाया गया। मंत्री ने कहा कि पिछले साल मर्चेंडाइज और सर्विस व्यापार 650 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया था।

मेड इन इंडिया सेमी-कंडक्टर

रायसीना डायलॉग में सेमी-कंडक्टर उत्पादन के सवाल पर, मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की स्थिरता और इंवेस्टर फ्रेंडली बिज़नेस इकोसिस्टम के चलते कई कंपनियां पहले से ही भारत में निवेश करने के लिए बातचीत कर रही हैं। उन्होंने दोहराया कि भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के निशान को छू लेगा। उन्होंने कहा कि 2027-28 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

32 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनेगा भारत- पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने पीएम मोदी की विजन को दोहराते  हुए कहा कि वर्तमान में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2047 तक, भारत 32 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ एक विकसित अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जहां प्रत्येक अंतिम नागरिक को अच्छी गुणवत्ता वाला जीवन उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें :- Oil Import: इराक और सऊदी अरब से भी ज्यादा भारत ने रूस से खरीदा कच्चा तेल, फरवरी में दर्ज कि रिकॉर्ड आयात 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hardik Pandya संग तलाक की खबरों के बीच Natasa Stankovic ने शेयर की तस्वीरें, खुद को ऐसे कर रहीं हैं पैम्पर -Indianews
Lok Sabha Polls: पीएम मोदी के प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी ने किया चुनाव में वोट, विदेशी मीडिया ने किया कवर -India News
Giriraj Singh: ‘इनका भाई कहता है, 15 मिनट में कर देंगे हिंदुओं का…’, असदुद्दीन ओवैसी पर गिरिराज ने साधा निशाना -India News
बीबी हो तो ऐसी…, पत्नी ने किया ऐसा प्रैंक कि पति का हाल हुआ बेहाल
IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने पीयूष चावला को छोड़ा पीछे, किया इस अद्भुत रिकॉर्ड को अपने नाम
London: लुंगी पहनकर लंदन की सड़को पर निकली महिला, लोगों की प्रतिक्रिया जान रह जाएंगे हैरान-Indianews
ECI ने पांच चरणों के लिए पूर्ण मतदान संख्या की जारी, वोटिंग को लेकर कह दी ये बड़ी बात
ADVERTISEMENT