होम / Ram Mandir: 22 जनवरी को खास बनाने में जुटी केंद्र सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा हाफ डे

Ram Mandir: 22 जनवरी को खास बनाने में जुटी केंद्र सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा हाफ डे

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 18, 2024, 4:18 pm IST
ADVERTISEMENT
Ram Mandir: 22 जनवरी को खास बनाने में जुटी केंद्र सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा हाफ डे

Ram Mandir Ayodhya

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। ये दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए किसी तयोहार से कम नहीं होने वाला है। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को हाफ डे ऑफ देने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से कहा गया कि 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

समारोह में भाग लेने में होंगे सक्षम

इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज (गुरुवार) दी है। उन्होंने कहा कि “अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को समारोह में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए फैसला लिया गया है। जिसके मुताबिक भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे समय के लिए बंद रहेंगे।”

देश भर के दिग्गजों को न्योता

बता दें कि 16 जनवरी से अनुष्ठान कार्यक्रम शुरु हो चुका है। 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा होना है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के दिग्गजों को न्योता भेजा गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस समारोह में लगभग 7 हजार लोगों के आने की संभावना है।

Also Read:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT