होम / RBI: लगातार बढ़ रही रेपो रेट पर आरबीआई ने लगाया ब्रेक, फिलहाल 6.5% ही रहेगा रेपो रेट, महंगा नहीं होग आपका लोन और ईएमआई

RBI: लगातार बढ़ रही रेपो रेट पर आरबीआई ने लगाया ब्रेक, फिलहाल 6.5% ही रहेगा रेपो रेट, महंगा नहीं होग आपका लोन और ईएमआई

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : April 6, 2023, 7:44 pm IST

बिज़नेस डेस्क/नई दिल्ली (RBI: Monetary Policy Department said, this pause is valid till 10 am on June 8, 2023): भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने आज रेपो रेट में इजाफा नहीं करने का फैसला किया है। इसका मतलब वर्तमान में मौजूद 6.5% की रेपो रेट फिलहाल जारी रहेगी। आज से पहले आरबीआई ने लगातार 6 बार रेपो रेट में इजाफा किया था। आरबीआई के इस फैसले से पहले एक्सपर्ट का मानना था की आरबीआई इस बार भी रेपो रेट में 0.25% का इजाफा कर सकती है।

  • सिर्फ दो महीनें के लिए लिया गया है फैसला
  • पिछले 6 बार से लगाता बढ़ते जा रहे है रेपो रेट
  • इस वजह से नहीं बदला रेपो रेट 

सिर्फ दो महीनें के लिए लिया गया है फैसला

आपको बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति हर दो महीने में बनाई हुई पॉलिसी पर समीक्षा करती है। आज से पहले इस समिति ने फरवरी 2023 में समीक्षा कि थी और तब रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी कर रेट को 6.25 से 6.50% कर दिया गया था। रेपो रेट ना बढ़ने का फैसला अगली मीटिंग यानी फिलहाल 8 जून 2023 के सुबह 10 बजे तक वैध है।

पिछले 6 बार से लगाता बढ़ते जा रहे है रेपो रेट

पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में आरबीआई ने कुल 2.50% यानी 250 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। सबसे पहले आरबीआई ने अप्रैल में मीटिंग की लेकिन रेट को नहीं बढ़ाया गया लेकिन फिर तुरंत बाद मई 2022 में आपात्काल मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ा कर 4% से 4.40% किया गया।

इस इजाफे के बाद आरबीआई ने अगले ही महीने जून में फिर से रेपो रेट को 0.50% बढ़ाया गया। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट बढ़कर 4.90% हो गई।

फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। इसके बाद रिजर्व बैंक ने सितंबर में रेपो रेट को बढ़ा कर 5.90% किया। इसके बाद दिसंबर में रेपो रेट 6.25% और आखिरी बार फरवरी 2023 में 0.25% बढ़ाकर 6.50% किया गया जो वर्तमान में बना हुआ है।

इस वजह से नहीं बदला रेपो रेट

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में इसलिए बढ़ोतरी नहीं कि गई ताकि देश की इकोनॉमी जो फिलहाल अभी कोविड के बाद रिकवर कर रही है वह करती रही। गवर्नर ने कहा कि अगर भविष्य में जरूरत पड़ेगी तो फिर उसके हिसाब से रेट में बदलाव किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- Share Market Today: लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 143 और निफ्टी 42 अंक चढ़कर बंद, अडाणी के सभी कंपनियों के शेयर्स बढ़े

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Diljit Dosanjh: कनाडा में बजा पंजाबी गानों का डंका, दिलजीत दोसांझ ने वैंकूवर स्टेडियम में इतिहास रचा- Indianews
Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
ADVERTISEMENT