होम / Red Corner Notice: इंटरपोल ने बब्बर खालसा आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Red Corner Notice: इंटरपोल ने बब्बर खालसा आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 26, 2023, 10:52 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Red Corner Notice Against Karanvir Singh: इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के कपूरथला का रहने वाला 38 वर्षीय करणवीर सिंह फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद है और पाकिस्तान में बैठकर ही खालिस्तानी समर्थक संगठन और ISI के साथ मिलकर देश विरोधी एजेंडा में शामिल है। बता दें कि करणवीर पर हत्या, एक्सप्लोसिव एक्ट, टेरर फंडिंग, आतंकी साजिश, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, करणवीर सिंह को बब्बर खालसा के आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा का सबसे खास और करीबी माना जाता है। वाधवा सिंह और रिंदा भी भारत से फरार होकर पाकिस्तान में जा छुपे हुए हैं। वहीं वाधवा सिंह और रिंदा भी भारत से फरार होकर पाकिस्तान में जा छुपे हुए हैं और ISI के साथ मिलकर भारत में आतंकवाद गतिविधियों से लेकर टेरर एक्टिविटी में शामिल का नेक्सस फैला रहा हैं। करणवीर सिंह भारत से फरार होकर पाकिस्तान में इस वक्त छुपा हुआ है।

क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस

बता दें कि रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल के सदस्य देशों के कानून प्रवर्तन के लिए एक अनुरोध है। रेड कॉर्नर नोटिस के तहत प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी प्रक्रिया होने तक किसी व्यक्ति को ढूंढना और अस्थायी रूप से उसे हिरासत में रखना रहता है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT