India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Singh Case: आबकारी नीति में अनियमितता के मामले में गिरफ्तार हुए आम आदमी पार्टी के नेता को कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान शुगर पेशेंट होने के कारण दवाइयों के लिए एक अलग एप्लिकेशन फाइल की गई है। बता दें कि कोर्ट ने ईडी के अपील पर संजय सिंह की हिरासत को 10 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी थी। जिसके बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया।
- 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में
- 13 अक्टूबर तक बढाई गई थी हिरासत
दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी (Sanjay Singh Case)
संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी लगाई। जहां उनके वकील ने मुख्य जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ से तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया। संजय सिंह के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को निराधार बताया है। बता दें कि ईडी ने 4 अक्टूबर को संजय सिंह के घर पर घंटो छापेमारी की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
पूर्व डिप्टी सीएम पर भी आरोप
गिरफ्तारी के वक्त केवल 5 दिन तक ईडी हिरासत में भेजा गया था लेकिन ईडी के अपनी के बाद उनके गिरफ्तारी का समय बढ़ा कर 13 अक्टूबर तक कर दिया गया था। ईडी का कहना था कि इस पूरे मामले में संजय सिंह ने कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत ली है। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में ही पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल के चक्कर काट चुकें हैं।
Also Read:
- MP Mandla Constituency: मंडला सीट पर बीजेपी-कांग्रेस को चुनौती देती है ये पार्टी, समझे पूरा समीकरण
- MP Assembly Election 2023 : पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने दो…
- MP Assembley Elections 2023 : बीजेपी में टिकट के साथ बगावत…