संबंधित खबरें
UP या दिल्ली किस राज्य के CM को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Himachal BPL Rules: सरकार ने बदली 'गरीबी' की परिभाषा, जानें अब कौन कहलाएगा गरीब? BPL के नए नियम जारी
नए साल पर घूमने जानें से पहले पढ़े UP-NCR की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये हैं रूटों का प्लान
Maha Kumbh 2025: कुंभ की तैयारियों को देख अखिलेश ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- कमियों की तरफ खींचते रहेंगे ध्यान
kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम
Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत
India News (इंडिया न्यूज़),Clouds shape:आसमान में उमड़ते-घुमड़ते सुनहरे बादल देखन भला किसको नहीं पसंद। आपने देखा होगा कि आसमान में बादल तरह-तरह की मनोहारी आकृतियां बनाते हैं। ये बादल कभी पहाड़ी श्रृंखला जैसे बन जाते हैं तो कभी राक्षसों के चेहरे की तरह विकराल नजर आते हैं तो कभी लगता है ये कोई विशालकाय जानवर हों। क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है? आसमान में बादल इस प्रकार तरह-तरह की आकृतियां क्यों और कैसे बनाते हैं? आखिर क्या है इसके पीछे की वजह? आइये इसे विस्तार से समझते हैं।
पर्यावरण वैज्ञानिकों कि माने तो हवा में जल वाष्प के रूप में नमी हमेशा मौजूद रहती है। लेकिन जब यह तरल बूंदों या ठोस बर्फ के कणों में परिवर्तित होती है तो ये कण प्रकाश को बिखेरते हैं, जिससे वे बादलों के रूप में दिखाई देते हैं।उनका कहना है बादल का आकार हवा के तापमान, घनत्व और गति से निर्धारित होता है। तापमान और घनत्व बर्फ कण से लदी हवा को आसपास अन्य हवा के साथ घुलने-मिलने से रोकता है।
Clouds shape:
हवा का दवाब बादलों को एक अलग ही आकार दे देता है। जब जैसी गति होती है तब वैसी बादल की आकृतियां बनती हैं। और यही वजह है कि आसमान में बादल विभिन्न रूपों में नजर आते हैं। कभी आकर्षक तो कभी डरावने।कोई भी बादल बिल्कुल एक जैसे नहीं होते। उन्हें कुछ श्रेणियों में बांटा गया है। कुछ बादल फूले हुए और कपास जैसे होते हैं, जो वातावरण में कम बनते हैं। इसे क्यूम्यलस बादल (Cumulus clouds) कहा जाता है।
ये भी पढ़ें – BJP Targeted Priyanka Gandhi: बीजेपी ने बताया प्रियंका गांधी को क्यों कहा जाता है चुनावी हिंदू?
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.