इंडिया न्यूज, ,नई दिल्ली:
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर कोरोना हो गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि आज सोनिया की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और सरकार के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
जून की शुरु में भी सोनिया को कोराना हुआ था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कुछ दिन बाद उन्हें 12 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोनिया को उस समय हल्का बुखार और कोरोना के कुछ लक्षण थे। आठ दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें 20 जून को छुट्टी दी गई थी।
सोनिया गांधी की बेटी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दूसरी बार कोरोना की चपेट में आ गई थीं। उनकी रिपोर्ट भी इसी सप्ताह 10 अगस्त को नेगेटिव आई थी। उन्होंने स्वयं ट्वीट पर इसकी जानकारी दी थी। प्रियंका ने उस दिन लिखा था, मैं आज फिर से कोरोना पॉजिटिव आई हूं और घर में आइसोलेट होकर सभी नियमों का पालन कर रही हूं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को मुकाबले आज नए मामलों में की गिरावट सामने आई है। सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 4.36 प्रतिशत की दैनिक सकारात्मकता दर के साथ देश में कोविड-19 के 15,815 नए मामले सामने आए। कल 16,561 नए केस दर्ज किए गए थे। कुल सक्रिय मामले अब 1,19,264 है जो कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है।
सरकारी आंकड़ों में दी जानकारी के अनुसार महामारी की शुरुआत से देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 5,26,996 हो गई है। आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 20,018 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद देश में शुरुआत से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,35,93,112 हो गई। अभी रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। बीते 24 घंटों में 3,62,802 कोरोना के नमूनों का परीक्षण किया गया।
ये भी पढ़े : अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, लोगों से भी किया राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान
ये भी पढ़े : हमले के बाद लेखक सलमान रुश्दी वेंटिलेटर पर, खोनी पड़ सकती है एक आंख
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.