Hindi News / Top News / Surya Grahan 2022 Solar Eclipse Will Be Seen In India Today Will Start From This Time

Surya Grahan 2022: आज भारत में देखने को मिलेगा सूर्य ग्रहण, इतने बजे से होगा शुरू

ग्रहण का लगना भारत में शुभ नहीं माना जाता है। उसे अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। ऐसे में दिपावली के एक दिन बाद यानी की आज (25 अक्टूबर 2022) साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो […]

BY: Priyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

ग्रहण का लगना भारत में शुभ नहीं माना जाता है। उसे अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। ऐसे में दिपावली के एक दिन बाद यानी की आज (25 अक्टूबर 2022) साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान लोग शुभ कार्य और पूजा पाठ नहीं करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग इस दौराना कुछ खाते भी नहीं हैं ना हीं कोई काम करते हैं। लोगों कामानना है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है।

इतने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण

भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

Surya Grahan 2022

इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण 

यह आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

कैसे देखें लाइव सूर्य ग्रहण

  • NASA और Timeanddate.com दोनों करंगे सूर्य ग्रहण का करेंगे लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया गया है।
  • Royal Observatory Greenwich के यूट्यूब चैनल पर भी सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।

नंगी आंखों से ना देखें ग्रहण

बता दें आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

 

 

Tags:

last surya grahan 2022Surya Grahan 2022सूर्य ग्रहण 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue