ADVERTISEMENT
होम / Top News / "कांग्रेस सरकार ने कभी किसानों की परवाह नहीं की लेकिन भाजपा सरकार किसानों के लिए काम कर रही है।" PM मोदी

"कांग्रेस सरकार ने कभी किसानों की परवाह नहीं की लेकिन भाजपा सरकार किसानों के लिए काम कर रही है।" PM मोदी

BY: Priyanshi Singh • LAST UPDATED : April 30, 2023, 1:16 pm IST
ADVERTISEMENT

pm modi

India News (इंडिया न्यूज़), PM Narendra Modi Karnataka tour कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कोलार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौैरान उन्होंने कहा कि इतनी बढ़ी संख्या में आपका यहां आना आज कांग्रेस और JDS दोनों की नींद उड़ाने वाला है। कर्नाटक के विकास में ये दोनों पार्टियां सबसे बड़ा रोड़ा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये प्रमुख बातें 

  • कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की परवाह नहीं की लेकिन भाजपा सरकार बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है, उसमें यहां की बीजेपी सरकार 4 हजार रुपए और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचे हैं।
  • इतनी बढ़ी संख्या में आपका यहां आना आज कांग्रेस और JDS दोनों की नींद उड़ाने वाला है। कर्नाटक के विकास में ये दोनों पार्टियां सबसे बड़ा रोड़ा हैं। कांग्रेस और JDS मिलकर चाहे जितना खेल लें लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है।
  • कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है, ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े वीजन पर कभी काम नहीं कर सकती।
  • भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर वन राज्य बनाने का है इसलिए यहां डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जितने दिन यहां कांग्रेस-JDS का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनी तब यहां के विकास ने नई गति पकड़ी।
  • डबल इंजन सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगी। बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उसपर तेजी से काम चल रहा है।
  • आज जब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं तो सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को हो रही है इसलिए कांग्रेस की दिनों दिन मुझसे नफरत और बढ़ गई है। उन्होंने मुझ पर हमला और बढ़ा दिया है। कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं, “मोदी तेरी कब्र खुदेगी।” अब वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं। सांप तो भगवान शंकर के गले की शोभा है और मेरे लिए देश की जनता ईश्वर का रूप है, शिव का ही स्वरूप है।

ये भी पढ़ें – लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, 11 घायल, पूरे इलाके को किया गया सील

Tags:

Congressjdskarnataka assembly election 2023karnataka chunavKarnataka Chunav 2023Karnataka News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT