ADVERTISEMENT
होम / Top News / King Charles III के राज्याभिषेक में खर्च होंगे इतने हजार करोड़ रुपए, 70 साल बाद होने जा रहा है ऐसी शाही परंपरा

King Charles III के राज्याभिषेक में खर्च होंगे इतने हजार करोड़ रुपए, 70 साल बाद होने जा रहा है ऐसी शाही परंपरा

BY: Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 4, 2023, 5:42 pm IST
ADVERTISEMENT
King Charles III  के राज्याभिषेक में खर्च होंगे इतने हजार करोड़ रुपए, 70 साल बाद होने जा रहा है ऐसी शाही परंपरा

King Charles III

India News (इंडिया न्यूज),Coronation of King Charles III, Britain: ब्रिटेन में इन दिनों किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें  छह मई को किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक लंदन में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ही किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि राज्याभिषेक देखने वाले लोगों को राजा और उनके उत्तराधिकारियों के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसी शाही परंपरा आखिरी बार 1953 में

पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर पहुंचे 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक समारोह में औपचारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। ऐसा आयोजन 70 साल के अंतराल के बाद होने जा रहा है, इससे पहले ऐसी शाही परंपरा आखिरी बार 1953 में दिवंगत क्वीन के लिए देखी गई थी। कोरोनेशन का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। छह से आठ मई के बीच ब्रिटेन में यह उत्सव भव्य कार्यक्रमों के बीच समाप्त होगा।

11 बजे होगा राज्याभिषेक 

किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक का कार्यक्रम लंदन के समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 PM) शुरू होगा। ब्रिटेन में बीबीसी, आईटीवी और स्काई न्यूज जैसे चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। हालांकि, अन्य ब्रिटिश और अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्कों ने अभी तक राज्याभिषेक करने के लाइव प्रसारण करने की योजना नहीं बनाई है।

इनने रकम होंगे खर्च 

किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक पर लगभग 1021.5 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। राज्याभिषेक का पूरा खर्च ब्रिटिश सरकार उठाएगी क्योंकि यह इसका एक विषय है। अनुमानित लागत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 1953 के राज्याभिषेक से दोगुनी है, उस वक्त ब्रिटिश सरकार ने 1.5 मिलियन पाउंड खर्च किए थे। यह राशि आज लगभग लगभग 528.7 करोड़ रुपए के बराबर है।

Tags:

Britainking charles coronationWorld Hindi NewsWorld News In Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT