इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Today Update):
उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बिहार, यूपी-एमपी सहित कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा बिहार और यूपी-एमपी सहित कई राज्यों में हुई मानसून की जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से किसान भी खुश हो गए हैं।
राष्टÑीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 जून तक पहुंचता है। आईएमडी ने दिल्ली व एनसीआर में कल अथवा आज मानसून की पहली बारिश होने की संभावना जताई थी। आज भी राष्टÑीय राजधानी में मानसून की जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। एक हफ्ते तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
बिहार की राजधानी पटना और राज्य के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना हैकि अगले दो दिन तक राज्य में बारिश होती रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। वाराणसी व गोरखपुर-बस्ती मंडल में भारी बारिश हुई है। इस राज्य के अधिकांश जिलों में भी दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने तीन दिन तक भारी बारिश के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने का अनुमान है। इससे तापमान कम होगा और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। पंजाब में भी तेज बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। एक सप्ताह तक राज्य में बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर में भी मानसून की शुरुआत के साथ ही इस हफ्ते लगभग प्रतिदिन बारिश होने की संभावना है।
मानसूनी बरसात के बाद ज्यादातर किसान धान की रोपाई में लग गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का तीन जुलाई तक इसी तरह बारिश होती रहेगी। मानसूनी बारिश से धान रोपना आसान होगा। वैज्ञानिकों ने कहा कि किसानों को जल्द धान की रोपाई शुरू कर देनी चाहिए। जिनके पास धान की नर्सरी नहीं है या खराब हो गई है, उन्हें वे ड्रम सीडर मशीन से सीधी बोआई लाइन में कर सकते हैं।
ये भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर, आसपास व हरियाणा-चंडीगढ़ में जोरदार बारिश
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.