India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ राज्य में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं कई राज्यों में बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण पूरे उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आएगी। जिससे ठंड बढ़ने वाली है। वहीं दिसंबर के पहले महीने में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज सोमवार को दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। IMD के मुताबिक दिल्ली में चार डिग्री तक तापमान नीचे जा सकता है। जिसके कारण दिन में भी ठंड महसूस होने वाली है। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
इसके अलावा 28 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज आंधी-तूफान आ सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में 27 नवंबर, मध्य भारत में 29 नवंबर से ठंड बढ़ जाएगी। करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय के ऊपर सक्रिय है। वहीं चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर बना है। वहीं गुजरात तक ट्रंफ रेखा भी बनी हुई है। जिससे की देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव होगा। 27 नवंबर तक कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा में 27 नवंबर को ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। 27 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में ओले गिर सकते हैं। इसके साथ अगले दो दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश की संभावना है। जिसकी वजह से अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र की ओर न जाने की सलाह दी गई है ।
यह भी पढ़ें:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.