Hindi News / Top News / Who Is The Nigerian Rapper Who Worked With Sidhu Musewala Like Sidhu Musewala The Rapper Also Has A Connection With The Gangster World

Sidhu Moose Wala New Song: सिद्धू मूसेवाला के साथ काम करने वाले नाइजीरियन रैपर कौन है, सिद्धू मूसेवाला की तरह ही रैपर के भी गैंगस्टर वर्ल्ड से सम्बन्ध

इंडिया न्यूज़ (Sidhu Moose Wala New Song) ठीक 1 साल पहले सिद्धू मूसेवाला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी लेकिन सिंगर के इस दुनिया से जाने के बाद भी उनके फैंस उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं इसीलिए आज भी सिंगल की सभी गाने चार्ट बस्टर में शामिल हो जाते हैं। वहीं […]

BY: Simran Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (Sidhu Moose Wala New Song) ठीक 1 साल पहले सिद्धू मूसेवाला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी लेकिन सिंगर के इस दुनिया से जाने के बाद भी उनके फैंस उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं इसीलिए आज भी सिंगल की सभी गाने चार्ट बस्टर में शामिल हो जाते हैं। वहीं फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। जिसमें सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम “मेरा ना” है। वहीं इस गाने में नाइजीरियन रैपर बर्ना बॉय ने सिद्धू मूसेवाला के साथ कोलाबोरेट किया है। वही आज की रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि नाइजीरियन रैपर बर्ना बॉय कौन हैं।

कौन है नाइजीरियन रैपर बर्ना बॉय

रैपर Burna Boy ने दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि, सिग्नेचर स्टेप किया और  गाते-गाते रो पड़े

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

Sidhu Moose Wala New Song

बता दे इस सिंगर का असली नाम दामिनी एबुनोलुवा ओगुलु है और उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में बर्ना बॉय के नाम से जाना चाहता है। वह एक टैलेंटेड सिंगर है। उन्होंने नाइजीरियन म्यूजिक और कल्चर को दुनिया भर में पॉपुलर किया है। वह मात्र 31 साल के हैं और अच्छी खासी फैन फॉलोइंग को हासिल कर चुके हैं। वही इंटरनेट पर उनके गानों को कई सारे व्यूज मिलते हैं।

पॉपुलर गाने

Twice As Tall - YouTube

नाइजीरियन रैपर ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में की थी और उनकी म्यूजिक एल्बम लाइफ को काफी पसंद भी किया गया था। इसके बाद से उन्होंने कई एल्बम्स और बनाई जिसमें ऑन अ स्प्शशिप, आउटसाइड, अफ्रिकन जैंट्स, ट्वाइस अ टॉल और लव दामिनी जैसी एल्बम शामिल है। उनको अपने करियर में काफी बड़े अवॉर्ड भी मिले हैं। उन्हें साल 2021 में ग्रैमी से सम्मानित किया गया था और साल 2013 में उन्हें उनकी एल्बम के लिए ग्रैमी के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

गैंगस्टर वर्ल्ड से कनेक्शन

सिद्धू मूसेवाला वाला की तरह ही बर्ना बॉय के भी गैंगस्टर वर्ल्ड से कनेक्शन को बताया जाता है। एक बार पहले उन पर ड्रग्स के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और उन्हें लगभग जान से मारने का आरोप भी लगा था, हालांकि ज्यादा कुछ हुआ नहीं लेकिन गैंगस्टर संग उनके संबंधों की पुष्टि दी गई है। एक तरफ वह पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन करते हैं लेकिन दूसरी तरफ देश के अंदर ही खराब खबरों में घिरे रहते हैं। इसके साथ ही उन पर दो लोगों पर गोली चलाने का अरोप भी लगा है पर इस पर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इसके साथ ही 2013 में उन पर किसी को जान से मारने का आरोप भी लगाया गया था। वही यूके में उनको जेल में भी रखा गया था और इस बात का कबूल नामा उन्होंने खुद दिया था। मामले की बात बताएं तो उस समय वह माइनर थे इसलिए केस को ज्यादा खींचा नहीं गया और उन्हें सिर्फ 11 महीने की जेल हुई थी। जिसके बाद उन्हें बाइज्जत बरी कर जेल से छोड़ दिया गया।

 

ये भी पढ़े: ओटीटी पर आने वाली 5 फिल्में जो जीतेगी दर्शकों का दिल, हॉलीवुड से बॉलीवुड सब शामिल

Tags:

Gangstersiddhu moosewalasidhu moose walaसिद्धू मूसेवाला
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue