Hindi News / Top News / Why Are Dates Eaten In Ramadan Know What Is The Connection Between Dates And Fasting

Ramadhan 2023: रमजान में क्यों खाए जाते हैं खजूर, जानिए क्या है खजूर और रोजे का कनेक्शन

इंडिया न्यूज:(Ramadhan 2023) रमजान को मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक महीना माना जाता है। इस महीने में हर मुस्लिम रोजा रखता है और अल्लाह पाक की इबादत करता है। आपको बता दे रमजान में कोई भी रोजेदार बिना खजूर के इफ्तार नहीं करता है। यही वजह है इस्लामी मान्यताओं के अनुसार रोजा और खजूर के बीच […]

BY: Priyambada Yadav • UPDATED :
ADVERTISEMENT

इंडिया न्यूज:(Ramadhan 2023) रमजान को मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक महीना माना जाता है। इस महीने में हर मुस्लिम रोजा रखता है और अल्लाह पाक की इबादत करता है। आपको बता दे रमजान में कोई भी रोजेदार बिना खजूर के इफ्तार नहीं करता है। यही वजह है इस्लामी मान्यताओं के अनुसार रोजा और खजूर के बीच खास कनेक्शन होता है।

जानकारी के लिए बता दे रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदार अपने इफ्तार में खजूर, फल, दही, मिठाई और अन्य पौष्टिक आहार खाते हैं। यही एक वजह है कि इन दिनों दिल्ली के बाजारों में खजूर के दामों में पहले से अधिक बढ़ोतरी हो गई है। पहले खजूर के दाम 150 से 160 प्रति किलो के हिसाब से थे तो वहीं अब खजूर के दाम 180 से 200 प्रति किलो के हिसाब से देखा जा रहा है। आगे यह भी संभव है कि आने वाले 15 से 20 दिनों में इसके दाम और बढ़ेंगे। खास तौर पर रमजान के दौरान इनकी मांग प्रतिदिन बढ़ती है।

Ramadhan 2023: रमजान में क्यों खाए जाते हैं खजूर, जानिए क्या है खजूर और रोजे का कनेक्शन

PC: abplive

जानिए खजूर और रोजे का कनेक्शन

बता दे पहले के समय में अल्लाह के रसूल भी रमजान में इफ्तार करते थे और वह भी इफ्तार में खजूर को इस्तेमाल करते थे। जानकारी के लिए बता दें खजूर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि परंपरा के अनुसार हर रोजेदार आज भी इफ्तार में खजूर को जरूर शामिल करते हैं। इसके अलावा बता दें भारत में खजूर का उत्पादन मांग के अनुसार ना के बराबर होता है। इसीलिए इसे इराक, ईरान, सऊदी अरब और मिस्र जैसे देश से आयात किया जाता है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में रमजान को लेकर चहल-पहल काफी तेज हो गई है।

Also Read: जाह्नवी कपूर ने बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर, युर्जस बोले “सब उर्फी से इंस्पायर हो रहे हैं”

Tags:

benefits of eating datesDelhiRamadan 2023Ramzan

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT