Hindi News / Trending / Wish Your Friends And Loved Ones Eidi This Eid By Age

Eid ul-Fitr 2023: अपने दोस्तों और प्रियजनों को ईद पर दें उम्र के हिसाब से ईदी

India News (इंडिया न्यूज़),Eid ul-Fitr 2023, दिल्ली:  रमजान का पाक महीना चल रहा है और उम्मीद है कि आने वाली 22 अप्रैल को ईद उल फितर का जश्न पूरे देश भर में मनाई जाएंगी। रमज़ान के पाक महीने में रोजा पूरे होने के बाद ईद उल फितर मनाने का जोश देश के हर कोने में […]

BY: Priyambada Yadav • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Eid ul-Fitr 2023, दिल्ली:  रमजान का पाक महीना चल रहा है और उम्मीद है कि आने वाली 22 अप्रैल को ईद उल फितर का जश्न पूरे देश भर में मनाई जाएंगी। रमज़ान के पाक महीने में रोजा पूरे होने के बाद ईद उल फितर मनाने का जोश देश के हर कोने में दिख रहा है। बाजारों में उपहार, नए कपड़े, सेवइयां, मिठाईयों लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

हर जगह लोगों में खरीदारी के लिए जोश नजर आ रहा है। लेकिन इस भाग दौड़ में आप कहीं अपनों को ईद की बधाई देना के बाद ईदी देते समय सोचना ना पड़े। इस लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के बाद अपनो को गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने के बाद मुंह मीठा करने के साथ-साथ ईदी में क्या दें ये बताने वाले हैं। जिससे आप ईद की मुबारकबाद देने के साथ-साथ लोगों को इस ईद पर उनके उम्र के हिसाब से ईदी दे पाए।

फिरंगी पर चढ़ा ‘तेरी चुनरिया’ गाने का नशा, चलती गाड़ी में नाच-नाच कर हो गया पागल, VIDEO ने इंटरनेट पर तोड़े रिकॉर्ड

Eid ul-Fitr 2023

बच्चों के लिए ईदी

इस ईद पर बच्चों को पैसे की जगह कुछ हट के ईदी देना चाहते है। अगर बच्चा लड़का है तो उसे गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं लड़की के लिए आप मेकअप, कपड़े या उसके सेफ्टी जुड़ी कोई दूसरी चीज तोहफे में दे सकते हैं।

भाई या खास लोगों के लिए

अगर आपका कोई छोटा भाई है या आप ईद पर किसी खास से मिलने जा रहे है। और सोच में पड़े है की ईदी में क्या ले जाए? तो स्मार्ट वॉच, जिम टूल्स या फिर दूसरे गैजेट्स गिफ्ट में दे सकते हैं।

खास लोगों के लिए खास ईदी

इस ईद ईदी देते समय जो आपका हमेशा ख्याल रखते हैं। उन्हें स्पेशल ईदी देना ना भूलें। क्योंकि आपकी पत्नी, बहन, मां और पिता ये कुछ लोग आपके जिवन में ऐसे लोग है जो आपका कभी भी बुरा नहीं चाहते हैं। इस लिए लाइफ में इन लोगों की वैल्यू सबसे ज्यादा होनी चाहिए और इनकी ईदी भी खास ही होनी चाहिए।जिसके लिए आप उनकी जरूरत और पसंद के हिसाब से ईदी दे सकते हैं।

गरीबों के लिए

ईद पर अपने परिवार और अपनों के अलावा आप अपने आस-पास के गरीबों को भी ईदी दे सकते हैं। क्योंकि आपके इस छोटी सी ईदी की वजह से उनका एक दिन काफी अच्छा बित सकता है। गरीबों को ईदी देने के लिए कपड़ों के साथ-साथ मिठाई और कुछ जरुरत की चीजें दे सकते हैं।

Also Read: इस ईद किमामी सेवई से करें अपनों का मुंह मीठा,आज सीख सेवई बनाने का सही तरीका

Tags:

EID 2023Eid Ul Fitr

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue